फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के लिए विशेष ट्रेन 22 दिसंबर से, यहां देखें- रूट्स व टाइमिंग

Thu, 19 Dec 2019 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे की ओर से देवी भक्तों की सहूलियत के लिए वाया लखनऊ होकर वैष्णो देवी कटरा और वाराणसी के बीच चार फेरे के लिए विशेष ट्रेन का संचालन 22 दिसंबर से किया जाएगा जो 12 जनवरी तक चलेगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया, ट्रेन नंबर 04612 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-वाराणसी साप्ताहिक डुप्लीकेट बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल एक्सप्रेस कटरा स्टेशन से 22 दिसंबर को यानी प्रत्येक रविवार को रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन तड़के 03.05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
वापसी में ट्रेन नंबर 04611 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक डुप्लीकेट बेगमपुरा 24 दिसंबर यानी प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह 6.00 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 1.15 बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह ट्रेन उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जलंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, पानीपत, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशन होकर आवागमन करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ-दिल्ली के बीच दो दिन ट्रेन
वहीं आनंद विहार टर्मिनल और लखनऊ के बीच हफ्ते में दो दिन विशेष ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन 21 दिसंबर से 11 जनवरी के  बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 04205 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल बृहस्पतिवार और शनिवार को शाम 7.05 लखनऊ से प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 5.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04206 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ शुक्रवार और रविवार को रात 9.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें