फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी साक्षी ने दी सीआरपीएफ के डीआईजी को मुखाग्नि, जवानों ने दी शस्त्र से सलामी, शामिल हुए अधिकारी

Thu, 19 Dec 2019 01:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
सीआरपीएफ के डीआईजी को उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ के डीआईजी शैलेंद्र विक्रम सिंह के शव का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को बैंकुठधाम में किया गया। आंख में आंसू लिए बेटी साक्षी ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इसके पहले आईजी सुभाष चंद्रा लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास पहुंचे। वहां से राजकीय सम्मान के साथ शव यात्रा निकाली गई। बैकुंठधाम पर पहुंचने के बाद श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

2 of 9
सीआरपीएफ के डीआईजी को उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। डीआईजी शैलेंद्र विक्रम सिंह की रविवार को जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन में सरकारी वाहन पर चट्टान गिरने से मौत हो गई थी। सोमवार को शव गोमतीनगर स्थित आवास पहुंचा था।

 
विज्ञापन

3 of 9
सीआरपीएफ के डीआईजी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर के विकासखंड-2 निवासी शैलेंद्र विक्रम सिंह सीआरपीएफ  में सहायक कमांडेंट के पद पर 1992 में भर्ती हुए थे। वह जम्मू व कश्मीर के अनंतनाग, श्रीनगर, बंतलाब, पुलवामा, बड़गाम जैसे अतिसंवेदनशील जगहों पर तैनात रहे।

4 of 9
जवानों ने शस्त्र से सलामी दी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मणिपुर, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश जैसे इलाकों में सेवाएं प्रदान की। वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (उत्तरी) के डीआईजी ऑपरेशन के पद पर 2018 में तैनात किए गए।
विज्ञापन

5 of 9
सीआरपीएफ के डीआईजी को उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी - फोटो : अमर उजाला
15 दिसंबर के श्रीनगर यात्रा के दौरान अचानक भूस्खलन होने के कारण पत्थर का बड़ा टुकड़ा उनके वाहन पर आ गिरा। हादसे में चालक सहित उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी साक्षी न्यूजीलैंड से प्रबंधन की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

6 of 9
बेटी साक्षी ने मुखाग्नि दी - फोटो : अमर उजाला
स्व. शैलेंद्र विक्रम का शव सोमवार को विशेष विमान से लखनऊ लाया गया। बेटी विदेश में थी। उसके आने का  इंतजार किया गया। मंगलवार को बेटी घर पहुंची।
विज्ञापन

7 of 9
सीआरपीएफ के डीआईजी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर से ही उनके घर पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों की श्रद्धांजलि देने के  लिए लाइन लगी रही।

8 of 9
सीआरपीएफ के डीआईजी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह 11 बजे स्व. शैलेंद्र विक्रम सिंह की शव यात्रा गोमतीनगर के विकासखंड से निकाली गई। दोपहर करीब 12.30 बजे बैकुंठधाम पहुंचने के बाद सीआरपीएफ केअधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

9 of 9
जवानों ने शस्त्र से सलामी दी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शस्त्र से जवानों ने फायरिंग कर सलामी दी। अंतिम संस्कार के दौरान बैकुंठधाम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, आईजी सुभाष चंद्रा, डीआईजी डीएस नेगी, डीआईजी एसएम हसनैन, डीआईजी आरटी परमहंस, डीआईजी धीरज कुमार, डीआईजी इमरान मलिक, डीआईजी अशोक साम्याल, डीआईजी पीसी झा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें