फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पत्नी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहा’ इसलिए कर रहा हूं सुसाइड

Wed, 14 Mar 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
व्यवसाय में लगातार घाटे व कर्ज के परेशान लखनऊ में चौक के अहियागंज के बेल्ट कारोबारी सुनील श्रीवास्तव (42) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने बीवी से माफी मांगते हुए खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इंस्पेक्टर उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि अहियागंज के भीमनगर निवासी बाल कृष्ण का बेटा सुनील श्रीवास्तव बेल्ट का कारोबार करता था। उसने कारोबार के लिए मार्केट से काफी कर्ज ले लिया था। लगातार घाटे के कारण वह काफी डिप्रेशन में रहता था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
होली के कुछ दिन पहले उसने पत्नी जयश्री को बाराबंकी के सफदरगंज मायके भेज दिया था। सोमवार वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक नीचे न आने पर उसके भाई अरविंद उसे जगाने गया, लेकिन उसके कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी आवाज के बाद भी आहट न मिलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को कॉल किया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई तो सुनील पंखे में चद्दर के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने परिवारीजनों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। कमरे की तलाशी के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में सुनील ने कारोबार में लगातार घाटे और कर्जदारों की देनदारी का जिक्र करते हुए शर्मिंदा होने की बात लिखी है और खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पत्नी के परिवारीजनों को सौंप दिया।

4 of 5
- फोटो : डेमो
सुनील ने सुसाइड नोट में पत्नी के सामने शर्मिंदा होने की बात कही थी। उसने लिखा था कि वह कर्जदारों से काफी परेशान है। लोग उससे कर्ज की मांग कर रहे हैं, लेकिन सारे रुपये कारोबार में खर्च हो गए है, जिसके चलते वह बीबी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं होेने की बात लिखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
पति की मौत की खबर सुनकर मायके से ट्रॉमा पहुंची जयश्री का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना था कि शादी के कई साल बाद भी उनका कोई बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद भी वह कभी कोई ऐसी बात नहीं करते थे कि उसे दुुख हो। कर्जदारों से परेशान होने की बात उन्होंने कभी नहीं बताई और इतना बड़ा कदम उठा लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें