सपा में चल रहा पारिवारिक घमासान लगातार उलझता जा रहा है। ऐसे में अखिलेश व शिवपाल के समर्थक आमने-सामने आ गए है।
विज्ञापन
2 of 20
सोमवार को लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा मुख्यालय में अंदर बैठक चल रही थी तो बाहर सपाई आपस में भिड़ रहे थे।
विज्ञापन
3 of 20
ऐसे में प्रशासन के लिए भी शांति बनाए रखना गंभीर चुनौती बनी हुई थी। सपा मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
4 of 20
सपा मुख्यालय में सोमवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ ही पार्टी विधायक व सांसद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 20
अंदर चल रही बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला बल्कि शिवपाल व अखिलेश ने एक-दूसरे को नेताजी के सामने जमकर खरी खोटी सुनाई व अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
6 of 20
सूत्रों के अनुसार बैठक में भी धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
7 of 20
सपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद अखिलेश व शिवपाल समर्थक।
8 of 20
इस दौरान एक समर्थक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
9 of 20
सपाई लगातार उग्र हो रहे थे। साफ जाहिर था कि उन्हें भी अब समझौते की कम ही उम्मीद दिखाई दे रही है।
10 of 20
मुलायम ने मीटिंग में सख्त संदेश दिया कि झगड़ा सुलझाओ नहीं तो पार्टी में टूट के लिए तैयार रहो।
11 of 20
सपा मुख्यालय के बाहर उग्र हुए समर्थक।
12 of 20
अखिलेश समर्थकों का कहना है कि मुलायम को सारी जिम्मेदारी अब अखिलेश यादव को सौंप देनी चाहिए।
13 of 20
जबकि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए शिवपाल ने अखिलेश के कई समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
14 of 20
बैठक में शिवपाल ने अखिलेश पर दूसरी पार्टी बनाने की बात कहने का आरोप भी लगाया।
15 of 20
इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समर्थकों को सम्बोधित करते हुए भावुक हो गए।
16 of 20
उन्होंने कहा कि वो आज जो कुछ भी हैं वो नेताजी की वजह से ही हूं।
17 of 20
उनका भाषण सुनकर सपाई भावुक हो गए।
18 of 20
अखिलेश ने कहा कि नेताजी... अगर आप का करिअर पार्टी है तो मेरा भी कॅरिअर पार्टी है।