अवैध लकड़ी कटान में मिली वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर शुक्रवार को कमलापुर एसओ राम औतार यादव व दरोगा के बीच जमकर विवाद हुआ। कमलापुर थाने में ही दोनों में गाली-गलौज हुई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। उधर, तीनों के बीच बवाल का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। इस पर आला अधिकारी सकते में आ गए।
विज्ञापन
2 of 5
एएसपी दक्षिणी सुभाष चंद गंगवार का कहना है कि वीडियो वायरल होने की सूचना नहीं है। एसओ व दरोगा में कहासुनी हुई है। कमलापुर एसओ रामऔतार यादव, हल्का नंबर दो के दरोगा त्रिवेणी यादव व हल्का नंबर तीन के दरोगा मुकुट यादव के बीच शुक्रवार को थाने में जमकर बवाल हुआ। तीनों के बीच गाली-गलौज हुई। बात मारपीट तक पहुंच गई लेकिन थाने में मौजूद अन्य सिपाहियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
3 of 5
इस दौरान एक जागरूक नागरिक ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में कैद कर लिया। उधर, यह पूरा मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल हुए वीडियो में एसओ से दरोगा ने लकड़ी कटान के वसूले गए 32 हजार रुपये मांगे। नहीं देने पर दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। जवाब में एसओ ने दरोगा को गंदी गाली तक दे डाली। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो सभी सकते में आ गए।
4 of 5
दरअसल, वीडियो में दरोगा, एसओ से अवैध लकड़ी कटान का हिस्सा मांगते सुने जा रहे हैं। दरोगा, एसओ से अपने हिस्से के रुपये मांग रहा है। साथ ही एसओ पर अवैध रूप से लकड़ी कटाकर घर पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दरोगा ने एसओ को चोर तक कह डाला। इसपर हाथापाई की नौबत आ गई।
एसओ बोले: लिख दूंगा मुकदमा... बता दे रहा हूं
कमलापुर थाने में एसओ व दरोगा मे हुई भिड़ंत को लेकर एसओ ने पत्रकार को ही धमकाना शुरू कर दिया। एसओ ने फोन पर कहा हमसे बिना बात किए खबर भेज दिए। हमसे पूछा तक नहीं। हम जो बता रहे हैं वह भेजो। नहीं तो मुकदमा लिख दूंगा। बता दे रहा हूं। उनकी इस धमकी को रिकॉर्ड कर लिया गया। मामले की जानकारी एसपी को दे दी गई है। मामले पर पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव का कहना है कि एसओ व दरोगा में क्या विवाद हुआ है। इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। शिकायत आती है तो जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।