अगर आप भी बाहर खाना खाते हैं तो संभल जाइए। यूपी में इन दिनों ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं जिनमें खाने-पीने के सामानों में सांप से लेकर कॉकरोच तक निकले हैं। खाने में क्या-क्या निकल रहा है। देखिए तस्वीरों में...
विज्ञापन
संभल कर खाइए,खाने में निकल सकते हैं कीड़े से लेकर सांप,तस्वीरें...
2 of 9
इसमें सबसे ताजा मामला है लखनऊ के गोमती नगर स्थित एक चायनीच रेस्त्रां का। इस रेस्टोरेंट में चाऊमीन और मशरूम में कॉकरोच को देखकर कस्टमर भड़क उठे। कॉकरोच निकलने के बाद लोगों ने हंगामा किया। इसकी सूचना के बाद फूड इंस्पेक्टर यहां पहुंचे। उन्होंने इस खाने के सेंपल लिए और कहा कि इसके परिणाम 24 घंटे के अंदर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
संभल कर खाइए,खाने में निकल सकते हैं कीड़े से लेकर सांप,तस्वीरें...
3 of 9
खाने-पीने में इस तरह के मामलों का यह पहला केस नहीं है। लखनऊ में ही कुछ दिनों पहले हजरतगंज स्थित मोतीमहल रेस्त्रां में कुल्फी में एक जहरीला कीड़ा निकला था। जहरीले कीड़े वाली ये कुल्फी खाने के बाद एक फौजी और उसके बच्चे की तबीयत भी बिगड़ गई थी।
संभल कर खाइए,खाने में निकल सकते हैं कीड़े से लेकर सांप,तस्वीरें...
4 of 9
मोतीमहल में जहरीले कीड़े वाली इस कुल्फी खाने के दौरान उसमें हरा रंग का कीड़ा नजर आया। कुल्फी खाने के बाद जब रेस्त्रां मालिक से शिकायत की गई तो उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। खाने की चीजों के साथ ही ज्यूस और कोल्डड्रिंक में भी बहुत कुछ निकला है।
विज्ञापन
संभल कर खाइए,खाने में निकल सकते हैं कीड़े से लेकर सांप,तस्वीरें...
5 of 9
यूपी में ही करीब एक सप्ताह पहले माजा कोल्डड्रिंक में चींटा निकला था। ये तो गनीमत रही कि इस कोल्डड्रिंक को खरीदने वाले ग्राहक ने इसे खोलकर पीया नहीं। वो पहले ही चेत किया। ये तो एक चींटा ही था आगे देखिए कोल्डड्रिंक में क्या-क्या निकल रहा है?
विज्ञापन
संभल कर खाइए,खाने में निकल सकते हैं कीड़े से लेकर सांप,तस्वीरें...
6 of 9
तस्वीर से तो आपको समझ में आ ही गया होगा कि क्या मामला है। ये किस्सा भी यूपी का ही है। कुछ दिनों पहले कोल्डड्रिंक की एक बोतल में सांप का बच्चा निकला था। इस तस्वीरों में सांप साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
संभल कर खाइए,खाने में निकल सकते हैं कीड़े से लेकर सांप,तस्वीरें...
7 of 9
इस तस्वीर को देखकर आप हैरान होंगे लेकिन इस तरह के किस्से इन दिनों यूपी में आम हो रहे हैं। नामी कंपनियों के प्रोडक्ट्स में इस तरह की खामियां देखने को मिल रही हैं।
संभल कर खाइए,खाने में निकल सकते हैं कीड़े से लेकर सांप,तस्वीरें...
8 of 9
एयर इंडिया ने पटना-दिल्ली उड़ान के दौरान खाने में कॉकरोच मिलने पर एक यात्री से माफ़ी मांगी है। राम महतो 20 जून को एयर इंडिया की फ़्लाइट में यात्रा कर रहे थे। उन्हें खाने में कॉकरोच दिखा जिसकी उन्होंने तस्वीरें ली और एयर होस्टेस से शिकायत की।
संभल कर खाइए,खाने में निकल सकते हैं कीड़े से लेकर सांप,तस्वीरें...
9 of 9
इन सभी के अलावा यूपी में सरकारी स्कूलों में परोसी जाने वाली मिड डे मील में तो आए दिन ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं। मिड डे मील में बाल,तरह-तरह के कीड़े और छिपकली भी कई बार पाई गई है।