लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने बृहस्पतिवार रात महिला तस्कर से 23.42 लाख रुपये का सोना पकड़ा। दिल्ली निवासी रईसा बेगम थाई स्माइल एयर की फ्लाइट से बैंकॉक से लखनऊ आ रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
बरामद पर्स, कार्गो और सोना
- फोटो : अमर उजाला
वह लेडीज पर्स व कार्गो पैंट में सोना छिपाए थी। आयुक्त सीमा शुल्क वेद प्रकाश शुक्ल व उपायुक्त एयरपोर्ट निहारिका लाखा ने बताया कि थाई स्माइल एयरवेज की फ्लाइट डब्लूई-333 ने बैंकॉक से रात दस बजे उड़ान भरी और रात करीब साढ़े बारह बजे अमौसी पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
बरामद पर्स
- फोटो : अमर उजाला
यहां जांच में दिल्ली के दरियागंज निवासी रईसा बेगम से 23.42 लाख रुपये का 697 ग्राम सोना बरामद किया गया।
4 of 5
कार्गो
- फोटो : अमर उजाला
पर्स और पैंट में छिपाए सोने पर रेडियम की पॉलिश थी।