फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश व शर्ले के गानों पर देर रात तक झूमते रहे लखनऊवासी, पुराने गानों के बारे में कही ये बातें

Tue, 04 Dec 2018 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
लखनऊ महोत्सव - फोटो : amar ujala
महोत्सव की बॉलीवुड नाइट में सोमवार को सिंगर बृजेश शांडिल्य व यू ट्यूब सनसनी शर्ले सेटिया ने अपनी रॉकिंग परफॉर्मेंस से शाम को यादगार बना दिया। सर्द मौसम में भी श्रोता देर रात तक गीतों का लुत्फ उठाते रहे। 
विज्ञापन

2 of 9
बृजेश - फोटो : amar ujala
सिंगर बृजेश शांडिल्य ने गो गो गोलमाल... गीत के साथ रॉकिंग एंट्री की तो श्रोताओं ने हाथ ऊपर उठाकर तालियों से इस्तकबाल किया। इसके बाद लोगों से अपील की कि आज हम धमाल मचाएंगे आप लोग मेरा साथ दीजिए। बृजेश ने रूबरू..., आंखों में तेरी अजब सी अदाएं है..., हम्मा हम्मा... सुनाकर माहौल को गर्मजोशी से भर दिया। गाने सुनाते वक्त वह मंच से नीचे भी उतरकर आए तो दर्शकों ने ठुमके तक लगाए। 
विज्ञापन

3 of 9
बृजेश - फोटो : amar ujala
मशहूर गाना चल छइयां छइयां... व उर्वशी उर्वशी... सुनाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पंजाबी गीत भी सुनाए। तू जो छू ले प्यार से सैंया सैंया..., न जाने कोई कैसी है ये जिंदगानी..., तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मर जाऊं..., बन्नो तेरा स्वैगर लागे सेक्सी..., हनी हनी कर सैंया मून पे पहुंच गये..., बधाईयां बधाईयां..., हवा-हवा ये हवा खुशबू लुटा दे... जैसे दिलकश नगमे सुनाकर दर्शकों को खूब झुमाया।

4 of 9
शर्ले सेटिया - फोटो : amar ujala
इसके बाद शर्ले सेटिया ने मंच संभाला तो दर्शकों का जोश परवान चढ़ने लगा। मखमली आवाज में शर्ले ने जैसे ही यह जिंदगी... गाया तो लोग शर्ली-शर्ली करने लगे। इसके बाद उन्होंने तुमसे ही दिन होता... सुनाया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि उनकी पैदाइश हिंदुस्तान की है, पर रहती न्यूजीलैंड में हैं।
विज्ञापन

5 of 9
शर्ले सेटिया - फोटो : amar ujala
यू ट्यूब पर काफी सॉग्स अपलोड करती हूं, जिससे लाखों प्रशंसक जुड़े हैं। शर्ले ने गुलाबो जरा इत्र गिरा दो..., ये काली-काली आंखें..., आती क्या खंडाला..., ओले-ओले..., लैला मैं लैला..., ये मेरा दिल यार का दीवाना... और दम मारो दम... समेत कई रॉकिंग गीतों से दर्शकों को नाचने व तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

6 of 9
शर्ले सेटिया - फोटो : amar ujala
यू ट्यूब ने बना दिया सेलेब्रिटी
शर्ले सेटिया ने बताया कि यह पहला मौका है, जब महोत्सव में गायकी कर रही हूं। बहुत रोमांच है। पर, लखनऊ के बारे में बहुत सुना है। घूमने व खानपान का लुत्फ लेने भी जाऊंगी। शर्ले ने बताया कि सिंगिंग और यू ट्यूब पर आने की कोई योजना नहीं थी। पर, एक दिन जब अचानक गाना अपलोड किया तो उसका रिस्पॉंस देखकर आगे बढ़ी।
विज्ञापन

7 of 9
शर्ले सेटिया - फोटो : amar ujala
यू ट्यूब की ये ताकत है, उसने सेलिब्रेटी बना दिया। आगे बताया कि बचपन में आतिफ असलम का शो देखा था, जिसके बाद वैसा बनने का ख्याल मन में आया। उसके बाद जब यू ट्यूब से लोग जानने लगे तो एक दिन उनके साथ गाने का आफर आया, जो मेरे लिए आश्चर्य से कम नहीं था। 
 

8 of 9
बृजेश - फोटो : amar ujala
...ताकि नई पीढ़ी पुराने गानों से हो सके रूबरू
बृजेश शांडिल्य का परिवार लखनऊ के जानकीपुरम में रहता है। गायकी में एक मुकाम हासिल करने के बाद बृजेश लखनऊ में ही जिंदगी गुजारने की ख्वाहिश रखते हैं। उन्होंने कहा कि पुराने गानों का रिक्रिएशन जरूरी है। इससे सदाबहार गीतों से नई पीढ़ी रूबरू होती है। मेरा गाना अगर पचास साल बाद नए रूप में आता है तो यह मेरे लिए खुशी की बात होगी। इससे जुड़ाव महसूस होता है। उन्होंने कहा कि गांव से शहर और शहर से बॉलीवुड तक का सफर संघर्षों से भरा रहा है। महोत्सव में पहली बार गायकी का मौका मिला है। महीनेभर से तैयारी कर रहा था। लखनऊ मेरी जान है। एक्साइटेड हूं। बृजेश ने बताया कि कॉम्पटीशन जैसा कुछ नहीं होता है। अगर, आपमें क्वालिटी है तो किसी से फाइट नहीं है। जरूरी है कि काम पूरे मनोयोग से किया जाना चाहिए।उससे जुड़ाव महसूस होता है।
विज्ञापन

9 of 9
लखनऊ महोत्सव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि गांव से शहर और शहर से बॉलीवुड तक का सफर संघर्षों से भरा रहा है। महोत्सव में पहली बार गायकी का मौका मिला है। महीनेभर से तैयारी कर रहा था। लखनऊ मेरी जान है। एक्साइटेड हूं। बृजेश ने बताया कि कॉम्पटीशन जैसा कुछ नहीं होता है। अगर, आपमें क्वालिटी है तो किसी से फाइट नहीं है। जरूरी है कि काम पूरे मनोयोग से किया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें