फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार, लखनऊवासियों ने खूब की खरीदारी, करोड़ों का हुआ कारोबार, तस्वीरें

Sat, 26 Oct 2019 04:25 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
धनतेरस - फोटो : amar ujala
लखनऊ में शुक्रवार को धनतेरस पर खूब ‘धनवर्षा’ हुई। लोगों ने आधी रात के बाद तक जमकर खरीदारी की, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठेे। धनतेरस पर 3400 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार - फोटो : amar ujala
हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक, यहियागंज, आलमबाग, भूतनाथ इंदिरानगर, पत्रकारपुरम गोमतीनगर, मुंशीपुलिया इंदिरानगर, राजाजीपुरम में बाजार और शोरूम ग्राहकों की भीड़ से ठसाठस रहे। धनतेरस पर 2.19 करोड़ की मर्सडीज बेंज कार घर पहुंची तो 35.50 और 18.50 लाख के डायमंड सेट भी बिके। यहीं नहीं, 500 किग्रा सोने एवं 5000 किग्रा चांदी के गहने, बर्तन, मूर्ति की बिक्री हुई। धनतेरस पर 1400 करोड़ की बिक्री कर ऑटो सेक्टर अव्वल रहा। इसके अलावा रियल एस्टेट में 800 एवं सराफा में 500 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
धनतेरस - फोटो : amar ujala
सराफा कारोबारियों ने काटी चांदी
सूत्राें के मुताबिक राजधानी के 1500 कारोबारियों ने औसतन 200-200 ग्राम सोने के गहने बेचे हैं। यानी इन्होंने कुुल 300 किलो के गहने चेन, झाला, सुई-धागा, अंगूठी, हार, नथुनी, चूड़ी, मंगलसूत्र, सिक्के आदि के रूप में बेचे। इसी प्रकार 45 से अधिक बडे़े सराफा कारोबारियों ने  100 करोड़ से अधिक के सोने के गहने बेचे।

4 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार - फोटो : amar ujala
इसके अतिरिक्त 5000 किलो से अधिक चांदी के बर्तन, सिक्के, थाली, गिलास, मंदिर, मूर्तियां बिकीं। इनमें से 1500 किलो चांदी के बर्तन एवं मूर्तियां तो सिर्फ कोल्हापुर से आई थीं। 10 बड़े ब्रांडेड शोरूम ने अनुमानित 160 करोड़ रुपये के सोने के गहने बेचे। सराफा के कुल 500 करोड़ के कारोबार में 350 करोड़ के सोने, 100 करोड़ के डायमंड व कुंदन, 50 करोड़ की चांदी के गहने की बिक्री रही।
विज्ञापन

5 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार - फोटो : amar ujala
65 लाख की बाइक भी बिकी
धनतेरस पर हार्ले डेविडसन बाइक बिकी है, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। संभागीय परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को इसका पंजीयन नहीं हो सका। यह बाइक चिनहट के शोरूम से बिकी है। इसके अतिरिक्त 3.35 लाख की बुलेट मोटर साइकिल भी 120 से अधिक बिकी। देर रात तक 9000 से अधिक दोपहिया वाहन बिक चुके थे।
विज्ञापन

6 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार - फोटो : amar ujala
पांच लाख में बिका मंगलसूत्र
धनतेरस पर राजाजीपुरम के सराफ ने पांच लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र बेचा है। अब तक महंगे गहने के आइटम बेचने में गोमतीनगर, इंदिरानगर एवं महानगर बाजार रहे हैं।   
विज्ञापन

7 of 10
धनतेरस पर खिलाखिलाया बाजार - फोटो : amar ujala
होम थियेटर, वॉशिंग मशीन की लूट
नाका के कारोबारी अमन प्रीत सिंह ने बताया कि शाम को होम थिएटर एवं वॉशिंग मशीन की लूट मची रही। अधिकतर कारोबारी का स्टॉक खत्म हो गया है। मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, फ्रिज, गंगा आरती दीपक, झूमर, झालर की देर रात तक बिक्री हुई। 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।

8 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार - फोटो : amar ujala
इतने बिके बर्तन कि दुकानें खाली
धनतेरस पर बर्तन बिकने का सबसे ज्यादा चलन है। इस कारण यहियागंज, अमीनाबाद, फतेहगंज, रकाबगंज, चौक, ठाकुरगंज, डालीगंज, निशातगंज, महानगर, विकासनगर, अलीगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे, जानकीपुरम, कुर्सी रोड, चिनहट इंदिरानगर, गोमतीनगर एवं आलमबाग में रात आठ बजे तक इतनी बर्तनों की बिक्री हुई कि अधिकतर दुकानें खाली हो र्गइं। लोग 100 करोड़ के बर्तन खरीद घर ले गए हैं।

9 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार - फोटो : amar ujala
मर्सडीज बेंज सहित 60 लग्जरी कारें बिकीं
धनतेरस पर 60 लग्जरी कारें घरों में पहुंची हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय के मुताबिक सबसे महंगी 2.19 करोड़ की मर्सडीज बेंज गोमतीनगर की एक हस्ती ने खरीदी है। इसके अतिरिक्त अन्य मर्सडीज बेंज एवं बीएमडब्लयू बिकी, जिनकी कीमत 47.90 लाख से डेढ़ करोड़ रुपये है। गोमतीनगर एवं चिनहट स्थित शोरूम पर देर शाम तक खरीददार डटे रहे। कारोबारियोें ने बताया कि रात आठ बजे तक 7500 कारों की डिलीवरी दी गई। कुछ लोग छोटी दिवाली पर डिलीवरी लेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
धनतेरस पर खिलखिलाया बाजार - फोटो : amar ujala
ऑटो सेक्टर ने 1400 करोड़ से मनाया धनतेरस
ऑटो सेक्टर         1400
रियल एस्टेट         800
इलेक्ट्रॉनिक           300
गहने नॉन ब्रांडेड       350
गहने ब्रांडेड           100
चांदी                     50
कपड़े                   100
मिठाई, ड्राईफ्रूट        75
 बर्तन                   100
पटाखा                   75
पूजन सामग्री            25
 फर्नीचर                 25
कुल कारोबार        3400 करोड़
नोट: कारोबार के आंकड़ों का स्रोत ट्रेड कारोबारी। आंकड़े करोड़ रुपये में।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें