फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा में झगड़ा बरकरार, शिवपाल बोले- हराने की साजिश रची गई

Thu, 23 Feb 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : SELF
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि 19 फरवरी को मतदान के दिन जसवंतनगर में डीएम-एसपी ने ‘बड़े’ लोगों के कहने पर लाठीचार्ज किया था। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं करूंगा। अगर 11 मार्च के बाद उनका अपमान नहीं हुआ तो वे फिर पार्टी व अखिलेश के साथ रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
शिवपाल इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में चुनाव प्रचार तक सीमित रहे। यहां 19 फरवरी को मतदान हो चुका है। बुधवार को राजधानी पहुंचने पर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा जसवंतनगर से जीता हूं, लेकिन इस बार भाजपा प्रत्याशी के साथ कुछ लोग अवैध गतिविधियों में शामिल थे। मुझे हराने के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची थी। भाजपा के इशारे पर कुछ लोग षड्यंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल ने कहा, जसवंतनगर में मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से लाइन में लगे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। इससे मतदाताओं में दहशत फैली और मतदान की गति धीमी हो गई। लाठीचार्ज कुछ बड़े लोगों के इशारे पर डीएम-एसपी ने कराया था। जसवंतनगर के एक गांव में अपने काफिले पर हुए पथराव के पीछे भी उन्होंने भाजपा का हाथ बताया।

4 of 5
कहा कि इसमें बाहरी लोग शामिल थे। सपा-कांग्रेस गठबंधन से नाराज शिवपाल ने कहा कि मैं कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रचार नहीं करूंगा। मेरे लिए नेताजी का आदेश सर्वोपरि है। यदि वे किसी के प्रचार के लिए कहेंगे तो जाऊंगा। सपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी सोचा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने अपमान भी सहा है, और नुकसान भी। सम्मान बरकरार रहे, अपमान न हो तो मैं 11 मार्च के बाद भी समाजवादी पार्टी के साथ हूं। उन्होंने पार्टी बनाने के सवाल को यह कहकर टाल दिया कि सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा हूं तो सपा में ही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें