राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली, अमेठी में जनसभा और इलाहाबाद में रोड शो किया। इससे पहले वह लखनऊ और आगरा में रोड शो कर चुके हैं। लगातार रैलियों के बीच 12 किमी रोड शो बेहद थकान देने वाला होगा, इस बात का अंदाजा राहुल का पिछले रोड शो से हो चुका होंगे। देखें राहुल ने रोड शो से पहले खुद को एनर्जी देने के लिए क्या किया...
विज्ञापन
2 of 5
राहुल गांधी
राहुल के सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की गईं इन तस्वीरों के साथ जो कैप्शन था उसमें बताया गया कि राहुल ने एनर्जी भरे दिन की शुरुआत कैसे की। इसमें बच्चों की तस्वीर के साथ लिखा था ,मुस्कुराते चेहरे और ढेर सारी एनर्जी... पूरे दिन कैंपेनिंग करने से पहले बढ़िया शुरुआत।
विज्ञापन
3 of 5
राहुल गांधी
ये तस्वीरें स्वराज भवन चिल्ड्रेंस नेशनल इंस्टीट्यूट की हैं। राहुल यहां रोड शो से पहले पहुंचे। उन्होंने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें जूस और गिफ्ट भी दिए।
4 of 5
राहुल गांधी
बता दें कि चिल्ड्रने नेशनल इंस्टीट्यूट की शुरुआत 1947 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। इसका उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान अपने मां-बाप से बिछड़े बच्चों को आसरा देना था। अब यहां अनाथ और बेसहारा बच्चों को रखा जाता है।