फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने दिखाई हेकड़ी कहा, 'नहीं हटेंगे हत्या आरोपी मंत्री'

Mon, 15 Jun 2015 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और आरटीओ को धमकाने के आरोपी बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया के खिलाफ समाजवादी पार्टी व राज्य सरकार फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करने जा रही।
विज्ञापन

शिवपाल ने दिखाई हेकड़ी कहा, 'नहीं हटेंगे हत्या आरोपी मंत्री'

2 of 5
प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और सपा के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने साफ कहा कि जांच के बिना कोई मंत्री नहीं हटाया जाएगा। हालांकि पत्रकार जगेंद्र सिंह के मामले में उन्होंने इतना जरूर कहा कि उनके परिवार को आर्थिक मदद देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिवपाल ने दिखाई हेकड़ी कहा, 'नहीं हटेंगे हत्या आरोपी मंत्री'

3 of 5
पत्रकार जगेंद्र को जलाकर मारने के मामले में राज्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई के दबाव के बीच शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रियों पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। बदायूं कांड में भी तमाम आरोप लगे थे, लेकिन सीबीआई जांच में वे गलत साबित हुए।

शिवपाल ने दिखाई हेकड़ी कहा, 'नहीं हटेंगे हत्या आरोपी मंत्री'

4 of 5
मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया पर हत्या की साजिश का आरोप लगा था लेकिन सीबीआई जांच में वह भी बेगुनाह निकले। पत्रकार की हत्या के मामले में मंत्री वर्मा से अब तक पूछताछ नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा, निष्पक्ष जांच होगी। मंत्री से भी पुलिस पूछताछ करेगी। उनके पद पर बने रहने से जांच प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल ने दिखाई हेकड़ी कहा, 'नहीं हटेंगे हत्या आरोपी मंत्री'

5 of 5
हालांकि, उन्होंने जांच की समय सीमा संबंधी सवाल को टाल दिया। एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले भी कई मामलों में सरकार ने पीड़ित परिवारों को मदद दी है। पत्रकार जगेंद्र के परिवार को भी आर्थिक मदद देने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैलाश चौरसिया के खिलाफ भी जांच हो रही है, लेकिन बिना जांच के कोई मंत्री नहीं हटेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें