गोंडा में बुधवार की सुबह स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ। अमृतसर से दरभंगा की ओर जा रही शहीद एक्सप्रेस 14674 गोंडा रेलवे स्टेशन पर सुबह 08.50 पर पहुंची। ट्रेन का चालक बीपी त्रिपाठी इंजन के पीछे वाले डिब्बे में ट्वायलेट गया था।
विज्ञापन
टॉयलेट जाने के लिए मारा गया ट्रेन ड्राइवर, गुस्साए ड्राइवरों ने रोकी ट्रेनें
2 of 8
इसी बीच आरपीएफ के जवान रमेश सिंह यादव शौचालय के दरवाजे को खटखटाने लगा। दरवाजा खोलने का दबाव बनाया। चालक ने कहा कि रुको खोल रहे हैं।
विज्ञापन
टॉयलेट जाने के लिए मारा गया ट्रेन ड्राइवर, गुस्साए ड्राइवरों ने रोकी ट्रेनें
3 of 8
चालक ने जैसे ही दरवाजा खोला आरपीएफ सिपाही ने उसको एक थप्पड़ मार दिया और धक्का दे दिया। जिससे ड्राइवर गिर पड़ा और घायल हो गया।
टॉयलेट जाने के लिए मारा गया ट्रेन ड्राइवर, गुस्साए ड्राइवरों ने रोकी ट्रेनें
4 of 8
इसी बीच चालक बीपी त्रिपाठी ने बगल में ही डीजल लावी में जाकर अपनी व्यथा सुनाई। इस पर लाबी में मौजूद लोकोपायलट व सहायक लोको पायलट ने सिपाही के निलंबन की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और ट्रेन को आगे न ले जाने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
टॉयलेट जाने के लिए मारा गया ट्रेन ड्राइवर, गुस्साए ड्राइवरों ने रोकी ट्रेनें
5 of 8
इसी बीच काठगोदाम से हाबड़ा की ओर जाने वाले काठगोदाम एक्सप्रेस आ गई। आक्रोशित चालक काठगोदाम एक्सप्रेस के सामने खड़े होकर दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
टॉयलेट जाने के लिए मारा गया ट्रेन ड्राइवर, गुस्साए ड्राइवरों ने रोकी ट्रेनें
6 of 8
इससे शहीद एक्सप्रेस करीब 2घंटे तथा काठगोदाम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। दोनों ट्रेनों प्लेटफार्म पर होने के कारण बरौनी, कोचीन एक्सप्रेस व अवध एक्सप्रेस को बीच के ही स्टेशन पर रोकना पड़ा। ये ट्रेनें भी आधे घंटे तक प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
टॉयलेट जाने के लिए मारा गया ट्रेन ड्राइवर, गुस्साए ड्राइवरों ने रोकी ट्रेनें
7 of 8
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अनूप कुमार ने सिपाही रमेश सिंह यादव को लाइन हाजिर करते हुए निलंबित कर दिया और तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच के लिए टीम को गोंडा रवाना कर दिया है।