तस्वीरें: एसयूवी ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर, सात घायल, दो की हालत गंभीर
Tue, 27 Oct 2020 04:53 PM IST
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में सोमवार रात करीब 12 बजे लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास ओवरटेक के दौरान एसयूवी ने एक कार को जबरदस्त टक्कर मार दी।
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
एसयूवी में रवींद्रपल्ली निवासी लवनाथ सिंह और भोलानाथ सिंह, सिद्धार्थ पांडेय, प्रणव और रोशन मिश्रा सवार थे।
- फोटो : अमर उजाला
जबकि कार में बीबीडी के सिल्वर अपार्टमेंट निवासी हेमंत सोनी और संजय गांधी पुरम निवासी मोहित गुप्ता थे।
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में लवनाथ सिंह और हेमंत सोनी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है।