फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Offer: दीपावली की तैयारियां शुरू, नए ऑफर, नई डिजाइन और वैरायटी की बहार, कारोबारी बोले...

Tue, 27 Oct 2020 04:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
दिवाली ऑफर 2020: खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पितृपक्ष से नवरात्र तक बाजार में छाया उल्लास दीपोत्सव नजदीक आते ही परवान चढ़ने लगा है। ट्रेड कोई भी हो, कारोबारियों ने जमकर स्टॉक सहेज लिए हैं। दुकानें सजने लगी हैं। नए ऑफर, नई डिजाइन और वैरायटी के साथ कारोबारी तैयार हैं। कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन के निराशा के बादल नवरात्र में हुई खरीदारी से छंट चुके हैं। हर ट्रेड को उम्मीद से ज्यादा ग्राहकों के आने और बिक्री की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार में स्कीम की शुरुआत
सराफा कारोबारियों का कहना है कि इतने लंबे समय बाद हर तरफ उत्साह नजर आ रहा है। यह अभी और बढ़ेगा। खुनखुनजी ज्वैलर्स के उत्कर्ष अग्रवाल कहते हैं कि हमने इस बार डायमंड के कम रेंज वाले गहने तैयार करवाए हैं। दूसरे हमारे यहां से खरीदा गया जेवर बिना टांका काटे बदलने की सुविधा भी है। स्कीम जल्द ही और आएंगी। रत्नेश अग्रवाल सर्राफ के रत्नेश अग्रवाल कहते हैं कि पिछली दीपावली पर सोना चालीस हजारी था, इस बार पचास हजारी और इससे अधिक तक पहुंच गया है। सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हमने 20 फीसदी वेट कम करके जेवर तैयार करवाना शुरू किया है। इसी तरह हम प्रति 10 ग्राम सोने के जेवरों पर 3000 रुपये और मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी की छूट दे रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स : कैशबैक व 20 फीसदी तक छूट का फायदा
दिनेश जैन एंड संस के दिनेश जैन व सडाना इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के राजेश सडाना कहते हैं कि लॉकडाउन की मंदी पीछे छूट गई है, अब अच्छे दिन की शुरुआत हो चुकी है। बाजार में कैश बैक स्कीम और 10 से 20 फीसदी तक की छूट कंपनियां दे रही हैं। इलेक्ट्रिकल सामान खरीदने के लिए उपयुक्त समय है और ग्राहक इस वक्त के इंतजार में रहते हैं। दीपोत्सव पर मार्केट उठेगा ही। 

 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गारमेंट्स : फेस्टिव कलेक्शन के साथ पाॅइंट्स स्कीम का फायदा
गारमेंट सेक्टर से जुड़े कारोबारी दोहरे फायदे की बात कर रहे हैं। यही वजह है कि फेस्टिव कलेक्शन के साथ-साथ उन्होंने कई तरह की स्कीम्स भी शुरू कर दी है। यश कलेक्शन गणेशगंज के प्रकुल गुप्ता कहते हैं कि हमारे यहां होलसेल रेट पर फुटकर खरीदारी का खुला ऑफर है। वहीं, नमस्कार टेक्सटाइल के अशोक मंगलानी का कहना है कि वैरायटी एक से बढ़कर एक है और पाइंट्स स्कीम शुरू की गई है। इसमें अगली खरीदारी पर ठीक-ठाक कैशबैक की सुविधा है। 


 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो सेक्टर: डबल धमाके की आस 
पिछली दीपावली पर गाड़ियों की बुकिंग की बात करें तो 13,000 के करीब टू व्हीलर और 4,500 फोर व्हीलर बिकी थीं। इस बार ऑटो सेक्टर पितृपक्ष से ही त्योहार मना रहा है। गाड़ियों की मांग से कारोबारी उत्साहित हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के पीयूष अग्रवाल कहते हैं कि ऑटो सेक्टर में ग्राहकों का रिस्पॉन्स बहुत बेहतर है, उम्मीद कहीं ज्यादा अच्छे की है। विराज डिस्ट्रीब्यूटर्स वाक्सवैगन के सेल्स हेड अभिषेक तिलहरी कहते हैं कि उम्मीद की जा रही है कि इस दीपावली ऑटो सेक्टर में डबल धमाका होगा यानी बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है। 38 लाख की कीमत वाली टिगुआन ऑल स्पेस की तीन बुकिंग ले ली है। अभी तो शुरुआत है, कोविड की चुनौतियों के बीच भी कस्टमर आ रहे हैं, ये बड़ी बात है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सजने लगी बर्तन की दुकानें 
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के चलते बर्तन बाजार में भी रौनक शुरू हो गई है। ग्राहकों के लिए खास तौर पर यहियागंज की दुकानें सजने लगी है। यह बाजार थोक और रिटेल का सबसे पुराना है। कारोबारी रितेश अग्रवाल ने बताया कि इस धनतेरस के लिए कंपनियों ने कुछ बर्तनों के पुराने आइटम को नई डिजाइन, रंग-रूप देकर संवारा है। ऐसे बर्तन बुधवार से बाजार में पहुंचेंगे, जिनमें कुकर, फ्राईदान कढ़ाई, थाली, लोटे, ग्लास और पूजा के बर्तन शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस धनतेरस पर कुकर का स्टॉक कम पड़ सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रत्नेश अग्रवाल, दिनेश जैन, उत्कर्ष अग्रवाल, राजेश सडाना - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं कारोबारी
दीपोत्सव की खुशियों को बीमारी का ग्रहण न लगे, इसका ध्यान हमें और आपको सबको रखना होगा। यह कहना है सराफा कारोबारी रत्नेश अग्रवाल का। कारोबारी दिनेश जैन कहते हैं कि हम ने संक्रमण रहित माहौल देने के व्यापक प्रबंध किए हैं। ग्राहकों से भी अपील है कि वे प्रोटोकॉल का पालन करें। सराफा कारोबारी उत्कर्ष अग्रवाल कहते हैं कि यह दुखद है कि लोगों ने मास्क का इस्तेमाल बंद कर दिया है। सभी से निवेदन है कि नियमों का पालन करें, यह हम सबके हित में है। कारोबारी राजेश सडाना कहते हैं कि मास्क व डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए, सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें