शुक्रवार तड़के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर तपेसिपाह गांव के पास बेकाबू ट्रक पलटने से सात युवकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। ट्रक गिट्टी लादकर जा रहा था जिसमें लखनऊ से बहराइच पंचायत चुनाव में वोट डालने जाने के लिए 10 युवक सवार हुए थे।
विज्ञापन
गिट्टी भरे ट्रक के पलटने से सात की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
2 of 9
करीब डेढ़ घंटे बाद गश्ती पुलिस को हादसे की जानकारी हुई। मलबा हटाकर लोगों को निकाले जाने तक सात लोग दम तोड़ चुके थे। तीन को बेहोशी की हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गिट्टी भरे ट्रक के पलटने से सात की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
3 of 9
बहराइच के खैरीघाट और रुपईडीहा थाना क्षेत्र के लोग पखवारे भर पूर्व कामकाज के सिलसिले में लखनऊ गए थे। शुक्रवार को खैरीघाट क्षेत्र में पंचायत चुनाव का मतदान था। वोट डालने के लिए बहराइच आने को सभी गुरुवार रात लखनऊ से बहराइच आ रहे ट्रक (यूपी 78 एल 5875) पर सवार हो गए।
गिट्टी भरे ट्रक के पलटने से सात की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
4 of 9
ट्रक पर गिट्टी लदी थी, जिसके ऊपर सभी मजदूर बैठ गए। तड़के तीन बजे के आसपास ट्रक जरवलरोड के तपेसिपाह गांव के सामने एनएच 28 की निर्माणाधीन पुलिया से गुजर रहा था। यहां कच्चा बाईपास मार्ग धंसे होने से ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और ट्रक पर सवार लोग गिट्टी के नीचे दब गए। लगभग डेढ़ घंटे तक किसी को हादसे के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गिट्टी भरे ट्रक के पलटने से सात की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
5 of 9
4:30 बजे करीब एसआई लालबिहारी सिपाही जगतराम यादव के साथ गश्त करते हुए गुजरे। ट्रक पलटा देख वे मौके पर पहुंचे। अंदर से कराहने की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
गिट्टी भरे ट्रक के पलटने से सात की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
6 of 9
आननफानन उपनिरीक्षक ने फावड़े का इंतजाम कर सिपाही की मदद से गिट्टी हटाना शुरू किया। एक के बाद एक सात लाशें निकलीं, जबकि तीन युवक बेहोश मिले। उपनिरीक्षक ने थाने पर फोन कर गाड़ी मंगवाई और बेहोश लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया। (घटनास्थल पर आसपास टहलते लोग।)
विज्ञापन
गिट्टी भरे ट्रक के पलटने से सात की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
7 of 9
यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान परसू (35) पुत्र मूने, चैतू (30) पुत्र मोलहे और इंद्रसेन (28) निवासी इतवारीपुरवा खैरीघाट के रूप में हुई है।
गिट्टी भरे ट्रक के पलटने से सात की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
8 of 9
दुर्घटना की सूचना पाकर तहसीलदार कैसरगंज उमाशंकर त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कैसरगंज विनोद अग्निहोत्री भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सातों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवारीजनों के पहुंचने पर शवों की शिनाख्त हो सकी।
गिट्टी भरे ट्रक के पलटने से सात की दर्दनाक मौत, तस्वीरें
9 of 9
इनकी गई जान ननकू पाल उर्फ राजकुमार (20) पुत्र चंद्रभाल, मायाराम (20) पुत्र जियालाल निवासी रायपुर सबलापुर खैरीघाट, ओमप्रकाश (25) पुत्र केशवराम, सतनाम यादव (28) पुत्र रामसुंदर निवासी तिगड़ा खैरीघाट, रामनरेश (36) पुत्र रामबरन साईंगांव सहाबा रुपईडीहा, मिठाईलाल (32) पुत्र दयाराम व अजय पासी (27) पुत्र कनछेद निवासी सोरहिया हुलास रुपईडीहा।