फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावीद अहमद की छुट्टी, सुलखान सिंह यूपी के नए डीजीपी, 7 IAS व 12 IPS के तबादले

Sat, 22 Apr 2017 07:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : amar ujala
यूपी के सबसे सीनियर आईपीएस अफसर सुलखान सिंह नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं। उनके साथ सूबे के सात आईएएस व 12 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। 1980 बैच के आईपीएस अफसर सुलखान सिंह अभी डीजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात थे।

मौजूदा डीजीपी जावीद अहमद को डीजी पीएसी जबकि एडीजी कानून-व्यवस्‍था दलजीत सिंह चौधरी को ईओडब्‍ल्यू का एडीजी बनाया गया है। आदेश मिलने के बाद जावीद अहमद ने पद छोड़ दिया। वहीं, आदित्य मिश्रा को नया एडीजी कानून-व्यवस्‍था बनाया गया है।

5 महीने बाद रिटायर हो जाएंगे सुलखान
मूल रूप से बुंदेलखंड के बांदा के रहने वाले सुलखान सिंह पांच महीने बाद रिटायर हो जाएंगे। सुलखान को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। राजनाथ सिंह सरकार में वे लखनऊ के डीआईजी थे। यह महज इत्तेफाक ही है कि वह जब प्रदेश के डीजीपी बने तो राजनाथ सिंह भी लखनऊ में थे। सुलखान रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, इलाहाबाद और आगरा में पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वे मिर्जापुर, इलाहाबाद और लखनऊ के डीआईजी रह चुके हैं। (आगे देखें, आईएएस व आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची)
विज्ञापन

2 of 5
योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सात आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर चार दिन पहले नियुक्त नौ मंडलों में से  देवीपाटन व चित्रकूट मंडल के कमिश्नरों के तबादला आदेश निरस्त कर दिए हैं। इनके स्थान पर दूसरे अफसरों की तैनाती की गई है। इस क्रम में झांसी के डीएम को चित्रकूट मंडल और एसवीएस रंगाराव को देवीपाटन मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है।

फेरबदल में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार यादव को वेटिंग में डाल दिया गया है। यादव पिछली सरकार में अहम जिम्मेदारियों पर रहे हैं। मौजूदा सरकार ने बीते 18 अप्रैल को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हिमांशु कुमार को देवीपाटन और मिशन निदेशक एनएचएम आलोक कुमार-तृतीय को चित्रकूट का मंडलायुक्त नियुक्त किया था। अब इनके तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। ये दोनों अधिकारी अपने पूर्व के पदों पर बने रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इनके स्थान पर यूपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसवीएस रंगाराव देवीपाटन मंडल के और झांसी के डीएम अजय कुमार शुक्ला चित्रकूट मंडल के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। अजय पिछले साल दिसंबर में ही सचिव के पद पर प्रमोट हुए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से उन्हें चुनाव आयोग ने नहीं हटाया था। अब उन्हें सचिव के समतुल्य मंडलायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

फिलहाल झांसी के डीएम के पद पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग अनुराग यादव को संस्थागत वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। निवेश आयुक्त एवं सीईओ नोएडा व ग्रेटर नोएडा अमित मोहन प्रसाद का दायित्व और बढ़ा दिया गया है। मौजूदा पदों के साथ उन्हें प्रबंध निदेशक नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया गया है।

4 of 5
योगी आदित्यनाथ सरकार ने डीजीपी और एडीजी कानून-व्यवस्था समेत 12 आईपीएस अफसरों को बदल दिया है। आदित्य मिश्रा को नया एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है। मौजूदा डीजीपी जावीद अहमद को डीजी पीएसी बनाया गया है।

इनके साथ ही आठ अन्य आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इनमें डीजी सूर्य कुमार से अभियोजन का चार्ज ले लिया गया है। वह डीजी भर्ती बोर्ड बने रहेंगे। डीजी अभिसूचना जवाहर लाल त्रिपाठी को अभियोजन का डीजी बनाया गया है। एडीजी सुरक्षा भावेश कुमार सिंह अब एडीजी अभिसूचना होंगे। डीजी होमगार्ड आलोक कुमार को डीजी ट्रेनिंग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

एडीजी एटीसी, सीतापुर विजय कुमार को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। प्रतिनियुक्ति से वापस आए आलोक सिंह को लखनऊ में ईस्टर्न जोन का आईजी बनाया गया है। डीजीपी के सहायक रहे आईजी संजय सिंघल को पीएसी मध्य जोन का आईजी बनाया गया है। नवनीत सिकेरा से मध्य जोन का चार्ज वापस ले लिया गया है, वे आईजी वीमेन पावरलाइन बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एफबीआई के साथ ट्रेनिंग ले चुके हैं आदित्य मिश्रा
एडीजी कानून-व्यवस्था बने आदित्य मिश्रा अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के साथ आतंकवाद के मुकाबले की विशेष ट्रेनिंग ले चुके हैं। वे हरिद्वार और झांसी में एसएसपी रह चुके हैं।

मायावती सरकार में वे 2008 में मेरठ के डीआईजी, 2009 में नौ दिन के लिए गोरखपुर के डीआईजी और लगभग ढाई महीने के लिए बरेली और चार माह के लिए झांसी के डीआईजी रह चुके हैं। आगरा में डीआईजी और आईजी रह चुके आदित्य सपा सरकार आने से पहले ही अक्तूबर 2011 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए थे, जहां वे बीएसएफ में रहे।

पिछले साल 18 दिसंबर को वे लखनऊ वापस आए और इस साल 2 जनवरी को इन्हें ईओडब्ल्यू का एडीजी बनाया गया। इन्होंने भी डेढ़ दर्जन अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग, कोर्स और सेमिनार में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें