लखनऊ में शनिवार सुबह मालिक की गैरमौजूदगी में मालकिन के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। उसने हत्या के पीछे जो वजह बताई है वो बेहद हैरान करने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नौकर की हत्या
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के कृष्णआनगर एलडीए कॉलोनी में रहने वाले संजय चौहान की पत्नी रेखा चौहान की हत्या उनके नौकर ने कर दी। इस दौरान नौकर हरिप्रसाद के साथ उसकी पत्नी माधुरी भी मौजूद थी।
विज्ञापन
3 of 5
नौकर ने की हत्या
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक संजय चौहान डिप्टी चीफ मैकेनेकल इंजीनियर हैं। वह इस वक्त ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। पुलिस हिरासत में नौकर ने बताया कि संजय की पोस्टिंग पहले हरियाणा में थी। इस दौरान उन्होंने हरिप्रसाद प्रजापति को नौकरी दिलाने की बात कहकर नौकरी पर रख लिया।
4 of 5
नौकर ने की हत्या
- फोटो : amar ujala
सन 2013 से 2015 तक हरिप्रसाद संजय के घर पर पत्नी के साथ रहा और घर के काम करता रहा। अक्टूबर 2015 में संजय ने उसकी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में नौकरी लगवा दी।
हरिप्रसाद का आरोप है कि अक्टूबर से इंजीनियर उससे नौकरी लगवाने के बदले 10 हजार रुपये महीने ले रहा है और घर के काम भी करवाता है। इसी बात को लेकर सुबह उसकी पत्नी से लड़ाई हो गई और गुस्से में उसने उसके सिर पर रॉड दे मारी।