मानसून की राह देख रहे लखनऊ में हुई झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए। मंगलवार शाम हुई बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 29 से 30 जून तक उत्तर भारत में मानसून आने की भविष्यवाणी की थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून के अच्छे रहने के आसार है। बारिश ने गर्मी की तपन से लोगों को राहत दी है। इस दौरान युवाओं ने बारिश का आनंद लिया।