यूपी में पोस्टपार्टम हैमरेज (प्रसव के दौरान या बाद में रक्तस्राव) आज भी महिलाओं की मौत की सबसे बड़ी वजह बना हुआ है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी व निजी चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों की जांच में यह खुलासा हुआ है। टीम ने प्रसव के दौरान हुई 90 महिलाओं की मौत की वजहों का विश्लेषण करने के बाद रिपोर्ट जारी की है।