कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के दूसरे दिन लोगों की शिकायतें सुनी और क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। बृहस्पतिवार को उनके जनता दर्शन कार्यक्रम में काफी भीड़ रही। करीब ढाई घंटे तक चले कार्यक्रम में राहुल ने धैर्यपूर्वक लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की कोशिश करते भी दिखे।
जनता दरबार के बाद क्षेत्र में निकलने से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय परिसर में ही चार इंटरलॉकिंग व एक सीसी रोड की आधारशिला रखी। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत इन सभी सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है।