वेटिंग का यह सिलसिला ऐसे ही दिल्ली जाने वाली एसी सुपरफास्ट, वैशाली, कैफियात, गोरखधाम, काशी विश्वनाथ, शताब्दी व हमसफर एक्सप्रेस का भी है। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाले पैसेंजरों के लिए पुष्पक, अवध एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी, कुशीनगर एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यह सौ से तीन सौ के बीच पहुंच गया है।