हसनगंज के डालीगंज की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शुक्रवार रात सवा नौ बजे आग लग गई। बैंक के अंदर से धुआं निकलता देख गार्ड ने तत्काल फायर और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ब्रांच मैनेजर को बताया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से कम्प्यूटर, फर्नीचर, फाल्ससीलिंग, एसी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
आग के बाद अंदर का हाल
एसबीआई डालीगंज शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि रात 8.50 बजे वह बैंक बंद कर घर के लिए निकले थे। अभी घर के बाहर ही पहुंचे थे कि गार्ड अनुज दीक्षित की कॉल आ गई। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन
3 of 6
बैंक के बाहर लगी भीड़
आग की चपेट में आने से कस्टमर हॉल में दर्जनों कम्प्यूटर, कुर्सियां, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन, वाटर कूलर, पंखे, एसी जलकर राख हो गए। शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ इसका पता शनिवार को सुबह लगाया जाएगा। आग फॉल्स सीलिंग में लगी। उसी के जरिए पूरे हॉल में फैल गई। इसके कारण सारा सामान जल गया।
4 of 6
नुकसान का जायजा लेते बैंक कर्मी
बैंक में तैनात गार्ड अनुज दीक्षित की सक्रियता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। गार्ड ने समय से अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों के मुताबिक अगर आग रात 11 बजे के बाद लगती तो कुछ भी नहीं बचता।
विज्ञापन
5 of 6
आग पर काबू पाने का प्रयास करते कर्मी
बैंक में तैनात गार्ड अनुज दीक्षित की सक्रियता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। गार्ड ने समय से अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। अधिकारियों के मुताबिक अगर आग रात 11 बजे के बाद लगती तो कुछ भी नहीं बचता। गार्ड रात 11 बजे के बाद एटीएम सहित सभी दरवाजे बंद कर चला जाता है। आग अधिकारियों के निकलने से महज 15 से 20 मिनट में लगी थी। इंस्पेक्टर हसनगंज पीके झा ने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सामानों का आंकलन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। सुबह तक सूच तैयार की जाएगी। आग किस कारण लगी है इसकी जांच कराई जाएगी।
बैंक के अंदर दाखिल होने और निकलने के लिए सिर्फ एक ही दरवाजा है। जो सीधे कस्टमर हाल में खुलता है। आग लगते ही पूरा हाल धुएं से भर गया। जिसके कारण फायरकर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतें हुई। वहीं अंदर एक्वेरियम में दर्जनों मछलियां थी। आग की चपेट में आने से एक्वेरियम भी जल गया। जिसके कारण सारी मछलियां तड़पकर मर गईं।