मांगलिक कार्यक्रमों पर ढोल बजाने और बधाई गाने वाले ट्रांसजेंडर जब फैशन शो का हिस्सा बने तो देखने वालों ने दांतों तले उंगली दबा ली। वे उमराव जान के लोकप्रिय गीत इन आंखों की मस्ती के... की पृष्ठभूमि में गाडगे सभागार के मंच पर उतरे। देर शाम तक चले कार्यक्रम में उन्होंने जमकर कैटवाक किया और खूब तालियां भी बटोरीं।
विज्ञापन
2 of 6
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर
ये शायद पहली बार था जब शादी, पार्टी पर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले ट्रांसजेंडर एक स्टेज पर अपनी अलग तरह की परफॉर्मेंस दे रहे थे। ये सभी ट्रांसजेंडर एक पहल नामक कार्यक्रम में लिंग भेदभाव के खिलाफ एकजुट थे और लैंगिक समानता की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर
फैशन शो में मोहिनी, कशिश, सुमन, कजरी, शोभा, मोहिता, चमन, डिंपी, खुशी, शहाना, जुबैदा शामिल थे। ट्रांसजेंडर पायल इस कार्यक्रम में शो स्टापर के तौर पर शामिल हुईं। समारोह में लिंग भेदभाव पर आधारित नाटक का मंचन हुआ तथा लघु फिल्म भी दिखाई गई।
4 of 6
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर
शुरूआत में राघवेंद्र ने नृत्य प्रस्तुत किया। ट्रांसजेंडर पायल ने कहा कि यह शुरूआत है और जल्द ही अन्य आयोजन भी होंगे। समारोह में पूर्व संस्कृति सचिव हरिओम, मैं पायल पुस्तक के लेखक महेंद्र भीष्म सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
5 of 6
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर
देश में ट्रांसजेंडर को उनका हक देने की पहल काफी समय से चल रही है। सुप्रीम कोर्ट से आदेश के बाद उन्हें सरकारी तौर पर तो पहचान मिल गई है, लेकिन समाज में आज भी उन्हें वह दर्जा नहीं हासिल हो सका है, जो एक आम इंसान को मिलता है।
ये पूरी कवायद ट्रांसजेंडर को समाज में एक सामान्य इंसान के रूप में स्वीकार करने की पहल है। आयोजकों का कहना है कि जब तक हमें सफलता नहीं मिल जाती हम इस तरह के और भी आयोजन करते रहेंगे। लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों और कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले ट्रांसजेंडरों का उत्साहवर्धन भी किया।