सीतापुर: शिवालयों में उमड़ी भीड़, लगी श्रद्धालुओं की कतारें
श्रावण मास के पहले सोमवार पर मन्दिरो में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही शिवालयों में भक्त पहुंचने लगे। वहीं, बोल बम के जयकारों के साथ शिवालय गुंजायमान होने लगे। शहर के श्यामनाथ मन्दिर, नर्मदेश्वर बाबा संग सभी शिवालयों में श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर महादेव के पूजन अर्चन के लिए लालायित दिखे।
बलरामपुर: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था
सावन मास के प्रथम सोमवार को जिले भर के शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख शिवालयों मेें सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।