अंबेडकरनगर जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के मदुआना अछती गांव के एक घर में एक साथ 40 सांप पाए जाने से हड़कंप मच गया। ये अत्यंत जहरीले सांप मिट्टी के एक बर्तन में पाए गए हैं।
हुआ यह कि गांव निवासी राजेन्द्र गौड़ के घर के सदस्य साफ सफाई कर रहे थे तभी मिट्टी के मटके में सांप के बच्चों को देख वे सन्न रह गए।
हैरानी की बात यह थी कि बर्तन में सांप के बच्चे बड़ी तादाद में मौजूद हैं। ग्रामीणों के अनुसार सांप कोबरा प्रजाति के हैं।