फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर घमासान: महंगाई व किसानों के मुद्दे पर उतरे सपाइयों ने कराया ताकत का एहसास, जबरदस्त प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 02:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के जरिए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली होने, किसानों को उपज का न्यूनतम मूल्य दिलाने, गन्ने का बकाया भुगतान, महंगाई रोकने, रोजगार दिलाने आदि की मांग की गई। इस प्रदर्शन का एक मकसद सपाइयों का अपनी ताकत का प्रदर्शन करना भी है।

बता दें कि 2022 के चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव से जहां सपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की।

सपा ने इन चुनाव में भाजपा पर प्रशासन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। गुरुवार को सपाइयों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों ने झड़प भी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी शहर स्थित गन्ना कार्यालय में सपा विधायक सुरेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसी तरह रामसनेहीघाट में पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अमेठी में प्रदर्शन करते सपाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें