यूपी विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में सुबह 11 बजे कार्रवाई शुरू होते ही बसपा, भाजपा व रालोद के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
उनके हाथ में कानून-व्यवस्था, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, आजम खां के इस्तीफे की मांग के नारे लिखे बैनर थे।
विज्ञापन
3 of 12
इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वित्त वर्ष 2017-18 का अंतरिम बजट पेश कर अपना स्टेटमेंट पढ़ा। हंगामा होता रहा और वो अपना स्टेटमेंट पढ़ते रहे।
4 of 12
हंगामे के दौरान भाजपाइयों व बसपाइयों में सदन के वेल में कब्जा जमाने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
5 of 12
विधानसभा में हंगामें का एक दृश्य।
विज्ञापन
6 of 12
विपक्ष ने सरकार से कैबिनेट मंत्री आजम खां को बुलंदशहर हाइवे पर रेप पर दिए गए बयान पर उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
7 of 12
विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, जब वो नहीं माने तो सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी।
8 of 12
विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की।
9 of 12
हालांकि 12.20 बजे फिर से सदन की कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन विपक्ष ने फिर से वेल में आकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
10 of 12
वेल में हंगामा करता विपक्ष।
11 of 12
अंतरिम बजट पेश करने के दौरान कैबिनेट मंत्री आजम खां व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।