फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले एसी बस स्टॉप के उद्घाटन पर बोले सीएम- एयरपोर्ट स्टाइल में बनवाओ और बस अड्डे

Wed, 21 Dec 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के पहले एसी बस अड्डे का लोकार्पण मंगलवार को किया। इसकी खूबसूरती से गदगद सीएम ने परिवहन निगम के अफसरों से कहा कि दूसरे शहरों में भी एयरपोर्ट स्टाइल के बस अड्डे बनवाओ।
 
विज्ञापन

2 of 6
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि ऐसे बस अड्डे पर गंदगी न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नए बस अड्डे की सेवाएं यात्रियों को मिलना शुरू हो गई हैं।
मंगलवार की शाम सीएम कैसरबग बस अड्डे की पोर्टिको में उतरे। साथ में मौजूद थे पूर्व परिवहन मंत्री यासर शाह। 
विज्ञापन

3 of 6
कैसरबाग बस अड्डा - फोटो : amar ujala
लोकार्पण करते हुए परिवहन निगम के चेयरमैन प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव (परिवहन) आराधना शुक्ला एवं प्रबंध निदेशक मृत्युंजय कुमार नारायण को निर्देश दिए कि ऐसे बस अड्डे और बनवाओ।मथुरा एवं नीमसार में बन रहे बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए, जिससे धार्मिक स्थल जाने वाले लोगों को सहूलियत मिले। 

4 of 6
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
 कैसरबाग बस अड्डे पर ही सीएम ने साधारण व लोहिया सेवा की 10 बसों को हरी झंडी दिखाई। इनमें पांच-पांच बसें कैसरबाग और चारबाग अड्डे से चलेगी। लोहिया बस का साधारण बस के सापेक्ष 25 फीसदी किराया कम होगा। लखनऊ से वाया इटावा, आगरा होते हुए जयपुर के लिए दो साधारण बस का शुभारंभ कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
कैसरबाग बस अड्डा - फोटो : amar ujala
रोजाना लखनऊ के चारबाग और जयपुर से एक-एक बस चलेगी। अब यात्री महज 588 रुपये के किराये में साधारण बस से लखनऊ से जयपुर का सफर कर सकेंगे। जबकि लखनऊ से कन्नौज के लिए दो बसों का संचालन कैसरबाग बस अड्डे से शुरू हुआ। ये बसें मल्लावां होकर गंतव्य को जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
       बस का किराया रुपये में

 रूट (चारबाग से )                       समय          किराया
लखनऊ-इटावा-आगरा-जयपुर    शाम 6:00        588
लखनऊ-शाहगंज-आजमगढ़       सुबह 8:30        245
लखनऊ-रायबरेली- इलाहाबाद    सुबह 7:15        201
जयपुर-आगरा-इटावा-लखनऊ    अपराह्न 3:20     588
लखनऊ-कानपुर-औरैया-इटावा   शाम 5:00         258

रूट (कैसरबाग से )                  समय             किराया
लखनऊ-हरदोई-सांडी                सुबह 7:00         119
लखनऊ-हरदोई-सांडी                सुबह 7:30         119
 लखनऊ-मल्लावां-कन्नौज        सुबह 7:00         115
 लखनऊ-मल्लावां-कन्नौज        सुबह 7:30         115
लखनऊ-बहराइच                       सुबह 7:00         125
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें