फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 40 का नाश्ता किया, 500 का नोट दिया, बवाल

Tue, 15 Nov 2016 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
लखनऊ के हसनगंज इलाके के बाबूगंज रोड स्थित नन्हे स्वीट्स रेस्टोरेंट पर टूटे के विवाद में सोमवार दोपहर लखनऊ विश्वविद्यालय के करीब 50 छात्रों ने धावा बोल दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
छात्रों ने रेस्टोरेंट पर पत्थर बरसाए और तोड़फोड़ की। विरोध करने पर मालिक की धुनाई कर दी। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर रोड जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

3 of 7
पुलिस ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। रेस्टोरेंट मालिक ने लूट व हत्या का प्रयास का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई।

4 of 7
सरांय हसनगंज निवासी संजय सिंह की दुकान नन्हे स्वीट्स पर सुबह करीब 11.30 बजे पड़ोस में ही रहने वाले एलयू के चार छात्र नाश्ता करने पहुंचे। इन सबने 40 रुपये का नाश्ता करने के बाद 500 का नोट थमाया।
विज्ञापन

5 of 7
रेस्टोरेंट मालिक ने 40 रुपये टूटे लाने के बाद नोट वापस ले जाने को कहा। इसको लेकर तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन

6 of 7
चारों छात्र वापस चले गए और कुछ देर बाद करीब 50 छात्रों संग रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया। उपद्रवी छात्रों ने गुम्मे व डंडे से काउंटर पर लगा शीशा तोड़ने के साथ पथराव शुरू कर दिया। इससे यहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मालिक संजय व उसके भाई संदीप व नौकर नीरज यादव ने विरोध किया तो उन्हें पीटकर जख्मी कर दिया। भीड़ जुटता देख उपद्रवी छात्र भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें