फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड की पसंद बना उत्तर प्रदेश

Tue, 15 Nov 2016 02:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
फिल्म निर्माण से सम्बंधित अपनी नीतियों के कारण अब उत्तर प्रदेश बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड के लिए भी फिल्म शूटिंग की पसंदीदा जगह बन चुका है। कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है तो कई के प्रपोजल राज्य फिल्म विकास परिषद आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 10
अगर हॉल ही के प्रोजेक्ट की बात करें तो आगरा में अली फैजल व जुड़ी डेंच की मुख्य भूमिका वाली 'विक्टोरिया एंड अब्दुल्ला' की शूटिंग शनिवार-रविवार को शुरू हो चुकी है। डायरेक्टर महेश मांजरेकर व अमेरिकी अभिनेत्री देविका बइसे की फिल्म 'रानी लक्ष्मीबाई' भी कतार में है।
विज्ञापन

3 of 10
इसके अलावा डकैत सुल्ताना पर बेस्ड एक फिल्म की शूटिंग यूपी में होनी है। जबकि आस्ट्रेलियन फिल्म मेकर क्रिस्टोफर सिमन यहां एक पीरियड फिल्म शुरू करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए कानपुर व लखनऊ की लोकेशन फाइनल कर ली गई है।

4 of 10
यूपी फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी का कहना है कि यूके के शिराली ले मर्सियर व एमिला विलियम और कनाडा के माही कौर ने भी यूपी में फिल्म शूट करने के लिए रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

5 of 10
इसके अलावा अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो ये लिस्‍ट और भी लंबी हो जाती है। अभी हाल ही में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रदेश में बैक-टू-बैक 'जॉली एलएलबी टू' की शूटिंग लखनऊ में व 'ट्वायलेट: एक प्रेमकथा की शूटिंग' आगरा में की।
विज्ञापन

6 of 10
अगर प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बना है तो इसका कारण यहां फिल्म निर्माण आसान बनाने के हेतु सिंगल विंडो सिस्टम, सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी व टैक्स में मिलने वाली छूट के साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक भी निर्माताओं के लिए बड़ा आकर्षण हैं। इसी आकर्षण के कारण ही प्रदेश को 65वें फिल्म ‌फेयर अवॉर्ड में राज्य को 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट' का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन

7 of 10
राज्य में मौजूद अलग-अलग लोकेशन फिल्म निर्मातोओं को यहां आने के लिए मजबूर कर रही हैं। आगरा, लखनऊ व सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी लोगों की खास पसंद है।

8 of 10
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब तक बंटी और बबली, तनु वेड्स मनु, बुलेट राजा, इश्कजादे, डेढ़ इश्किया व नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज सहित कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। शहर की आधुनिक सुविधाओं के अलावा यहां की ऐतिहासिक विरासतों के कारण लखनऊ तो ताजमहल के कारण आगरा लोगो की खास पसंद है।

9 of 10
धार्मिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाली वाराणसी भी फिल्म व कॉ‌मर्शियल शूटिंग के लिए निर्माताओं को लुभा रही है। यहां के घाट, राम नगर का किला व अलग लोकेशन लोगों को यहां आने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सनी देओल यहां 'भैया जी सुपरहिट' की शूटिँग पूरी कर चुके हैं तो श्रद्घा कपूर व अर्जुन कपूर की चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित 'हाफ गर्लफ्रेंड' के ‌अलावा टाइगर श्रॉफ ने एक कॉ‌मर्शियल यहां शूट किया।
विज्ञापन

10 of 10
फिल्म विकास परिषद के अधिकारियों के अनुसार, चुनाव आने के बावजूद अब तक लगभग 180 फिल्म के प्रस्ताव हमारे पास आ चुके है, जिन पर फैसला किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें