लखनऊ के एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार को आधी रात जमकर बवाल हुआ। बवाल इतना बढ़ गया कि यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो गए।
विज्ञापन
2 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश छात्रावास की प्रोवोस्ट से हॉस्टल खाली कराने को लेकर भड़के लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार रात जमकर बवाल किया। कुलपति एसबी निमसे से मिलने जा रही छात्राओं के जत्थे में शामिल छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा तो बवाल बढ़ गया। हॉस्टलों से निकले छात्रों ने हंगामा व पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
प्रवक्ताओं के घर धावा बोलकर तोड़फोड़ व आगजनी की। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां तोड़ते हुए लविवि के गेट तक पहुंच गए। इससे अफरातफरी मच गई। कई थानों की पुलिस व पीएसी बुलानी पड़ी। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। इसके बाद तो छात्रों ने कैलाश व हबीबुल्ला हॉस्टल के सामने मोर्चा खोल दिया।
4 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडे लेकर पुलिस को ललकारने के साथ नारेबाजी करने लगे। देर रात तक इलाके में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे।
विज्ञापन
5 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक हॉस्टल खाली करने के कुलपति के आदेश के खिलाफ प्रोवोस्ट शीला मिश्रा के समर्थन में में छात्रों ने कुलपति आवास के सामने धरना दिया।
विज्ञापन
6 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम छात्र-छात्राओं का जत्था देरशाम कुलपति से वार्ता करने उनके आवास की तरफ बढ़ने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के आदेश पर छात्रों को रोका और छात्राओं को ही कुलपति से वार्ता की इजाजत दी।
विज्ञापन
7 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
इससे भड़के छात्रों ने हंगामे के साथ पुलिस से नोकझोंक शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी फटकार कर छात्रों को खदेड़ दिया। हबीबुल्ला छात्रावास पहुंचे छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की।
8 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि रात 10 बजे छात्रों का जत्था हंगामा करते निकला। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर पथराव के साथ नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के मेनगेट पर जा पहुंचे। हालात बेकाबू होते देख विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
9 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी ट्रांसगोमती जयप्रकाश इलाके के सभी थानों की पुलिस व पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। आईटी चौराहा, हनुमान सेतु व बाबूगंज की तरफ से घेराबंदी कराई।
10 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठी भांजी तो हॉस्टल की तरफ भागे छात्रों ने स्ट्रीट लाइटें तोड़ डालीं। इससे गली में अंधेरा छा गया। लाठी-डंडे लेकर हॉस्टल के बाहर एकत्र छात्रों ने गालीगलौज व नारेबाजी करके पुलिस को ललकारना शुरू किया।
11 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
तीन तरफ से घेराबंदी किए पुलिस पर पथराव करते रहे। देररात तक मोर्चा संभाले छात्रों ने पुलिस-पीएसी को छात्रावास की तरफ बढ़ने नहीं दिया।
12 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि उपद्रव कर रहे छात्रों ने वनस्पति विज्ञान के डॉ एसएन पांडेय व चीफ प्रोवोस्ट एवं जंतु विज्ञान के प्रो एसपी त्रिवेदी के घर धावा बोलकर तोड़फोड़ की। डॉ एसएन पांडेय के घर में खड़ी बाइक फूंक दी। इसके अलावा भौतिक विज्ञान के प्रो आशीष अवस्थी की कार पर पथराव करके शीशे तोड़ डाले।
13 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
लविवि प्रशासन ने छात्र विश्व प्रताप सिंह विशु, विनय विक्रम सिंह व सत्यभान भदौरिया को बवाल का मुख्य आरोपी बताया।
14 of 15
कैलाश छात्रावास
- फोटो : अमर उजाला
प्रोवोस्ट शीला मिश्रा का भाई राजेश मिश्रा रिवॉल्वर लेकर कैलाश छात्रावास पहुंचा था और देर रात तक छात्रावास में डटा रहा। यही नहीं उसने दरोगा पर पिस्टल भी तान दी।