वकील निखलेंद्र की हत्या के विरोध लखनऊ भर के वकील गुरुवार को सड़कों पर उतर पड़े। उनका यह विरोध जल्द ही हिंसक और अराजक हो गया। शहर का हर बड़ा चौहारा इस विरोध प्रदर्शन की वजह से प्रभावित दिखा।
विज्ञापन
वकीलों के उत्पात से कुछ यूं सहमा लखनऊ
2 of 10
हजरतगंज सहित शहर के लगभग हर चौराहे को वकीलों ने जाम करने का प्रयास किया।
इस दौरान उन्होंने राहगीरों और दुकानदारों से अभद्रता भी की। भीड़ की वजह
से स्कूली बच्चों को भी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वकीलों के उत्पात से कुछ यूं सहमा लखनऊ
3 of 10
इस दौरान शहर की सड़कों पर लगभग बंद जैसे हालत थे। राहगीरों को पुलिस की
निगरानी में सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया। बूढ़े और महिलाएं भी इस
उत्पात का शिकार बनीं।
वकीलों के उत्पात से कुछ यूं सहमा लखनऊ
4 of 10
वकीलों का यह उत्पात कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता
है कि जिलाधिकारी राजशेखर और एसएसपी यशस्वी यादव को खुद दखल देनी पड़ी।
जिलाधिकारी हजरतगंज के चौराहे पर पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लेते
रहे।
विज्ञापन
वकीलों के उत्पात से कुछ यूं सहमा लखनऊ
5 of 10
उत्पात बढ़ता देख पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। पुलिस फोर्स आने के बाद इस उत्पात में कमी आई।
विज्ञापन
वकीलों के उत्पात से कुछ यूं सहमा लखनऊ
6 of 10
इस उपद्रव और उत्पात के बीच वकील निखलेंद्र के पिता रामकुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। वह अपनी व्यथा संबंधित अधिकारियों को बताने के लिए आतुर दिखे। डीएम राजशेखर ने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से पांच लाख का चेक दिया गया है।
विज्ञापन
वकीलों के उत्पात से कुछ यूं सहमा लखनऊ
7 of 10
वकीलों के इस उत्पात से लगभग आधा शहर प्रभावित रहा। शहर के हर बड़े चौराहे पर गाड़ियों के जाम के ये लंबे-लंबे नजारे देखने को मिले।
वकीलों के उत्पात से कुछ यूं सहमा लखनऊ
8 of 10
अच्छी बात यह रही कि इस दौरान लोगों के अंदर संवेदनशीलता बनी रही। उत्पात
के बीच जब मरीज को लेकर एक एंबुलेंस पहुंची तो लोगों ने एंबुलेस के लिए
जरूर रास्ता छोड़ दिया।
वकीलों के उत्पात से कुछ यूं सहमा लखनऊ
9 of 10
बवाल नियंत्रित करने की कोशिश में एसएसपी यशस्वी यादव।