फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक मंजर: पेड़ पर अटकी ट्रॉली तालाब में डूबे लोगों पर गिरी...शरीर में घुसे बबूल के कांटे, जो दबा वो न बचा

Tue, 27 Sep 2022 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सात लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर ऊनई गांव के दुर्गा मंदिर जा रहे थे। ट्रक से टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पहले बबूल के पेड़ पर अटक गई। कुछ ही देर में सभी सवार तालाब में डूब गए। इसके बाद अचानक से ट्रैक्टर-ट्रॉली सभी के ऊपर आ गिरी। इसके नीचे सभी दब गए। यह दर्दनाक मंजर बयां किया टिकौली की मीरा देवी ने। पांच साल के दिवाकर चौरसिया ने बताया कि अचानक धड़ाम की आवाज हुई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में जा गिरी। सभी लोग पानी में गिरे और शरीर में कांटे घुस गए। इसके बाद क्या हुआ, पता हीं नहीं चला। उसके साथ मां मीरा, बहन दिव्यांशी, कृष्का, बुआ सलोनी, दादी कमला और चाचा प्रेम चौरसिया भी थे। जो भी ट्रॉली के नीचे दबा, वह बच नहीं सका। 
विज्ञापन

2 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : amar ujala
चुन्नीलाल के कार्यक्रम में उनकी पड़ोसी सजिया भी बेटी के साथ जा रही थीं। साजिया के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों तालाब में डूब गए। इससे पहले शरीर पर बबूल के  इतने कांटे चुभे की चीख निकल पड़ी। डूबते समय गंदा पानी पेट में चला जाने से सांस लेने में भी दिक्कत हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 14
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
बदहवास पत्नी व बेटी के शव को देखता रहा चुन्नी 
चुन्नी लाल परिवार संग ऊनई गांव में मन्नत का कोछा भरने जा रहा था। हादसे में चुन्नी लाल व उसकी बड़ी बेटी सुषमा घायल हो गए, जबकि पत्नी कोमल व बेटी बिट्टो की मौत हो गई। तालाब से सबसे पहले सुषमा को बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी भेजा गया। 

 

4 of 14
तालाब में रेस्क्यू करती एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पत्नी कोमल व छोटी बेटी बिट्टो का शव बाहर निकला तो चुन्नी बदहवास हो गया। जब चुन्नी अस्पताल पहुंचा तो वहां बेटी सुषमा पिता से लिपटकर चीख पड़ी। सुषमा रोते-रोते बेहोश हो गई। उसे पानी के छींटे मारकर होश में लाया गया। अस्पताल का मंजर देखकर रिश्तेदारी की महिलाएं भी बेहोश हो गईं। उन्हें भी भर्ती कराना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 14
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
किसान यूनियन व सीएचसीकर्मियों में कहासुनी
भाकियू (राजू गुप्ता गुट) के पदाधिकारियों ने सीएचसी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इसे लेकर स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट की नौबत आ गई। एसपी हृदयेश कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया। भाकियू का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी की जगह एसी कमरे में आराम कर रहा था, जबकि सीएचसी अधीक्षक एके दीक्षित का कहना है, उक्त कर्मचारी  ड्यूटी करके आराम कर रहा था।

 
विज्ञापन

6 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
ये घायल हुए थे भर्ती
पूनम, अंजलि, अर्पित, नीतू, अनिकेत, सलोनी चौरसिया, रामकली, प्रिया, पुष्पा गुप्ता, कमला, कृषिका, तान्या गुप्ता, दिवाकर, जूही, अभिषेक मौर्या, अंशिका मौर्या, लक्ष्मी मौर्या, शिवा मौर्या, अश्वनी चौरसिया, मनीष अवस्थी, सुमन, मीरा चौरसिया, किरन, अनन्या, शिवांश और अंशिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

7 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
सड़क पटरी न होने से हुआ हादसा
गद्दीपुरवा गांव के पास तालाब और सड़क के बीच पटरी नहीं है। कुछ पटरी बची तो वह बारिश में बह गई। तालाब किनारे उगी झाड़ियों व खरपतवार से वाहन चालकों और राहगीरों को यह पता नहीं चल पाता है कि सड़क व तालाब के बीच सिर्फ झाड़ियां है। इसके चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। 

 

8 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
माहभर पहले इटौंजा पांडेय टोला के दो युवक तालाब से कुछ दूरी पर ट्रक से टकरा गए थे। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई थी। इटौंजा थाने पर तैनात रहे एसआई रामबरन की सरकारी जीप भी इसी तालाब के पास हादसे का शिकार हुई थी। कुछ माह पहले इटौंजा पुलिस का एक सिपाही भी बाइक से यहां हादसे का शिकार हो चुका है। 

 

9 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
कृषि कार्य के लिए पंजीकृत थी ट्रॉली, ढो रहे थे यात्री
हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक की भी लापरवाही उजागर हुई है। ट्रॉली कृषि कार्य के लिए पंजीकृत थी, पर इससे यात्री ढोए जा रहे थे। कृषि कार्य से जुड़े सामानों को ढोने के लिए ट्रॉली बनी है न कि सवारी के लिए। यह भी एक वजह रही कि ट्रॉली पर बैठी 45 से ज्यादा सवारियों को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी तो ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। 
 

10 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे से परिवहन विभाग के अधिकारी रहे बेखबर 
इटौंजा की घटना से परिवहन विभाग के अधिकारी बेखबर रहे। डिप्टी सीएम व डीएम के पहुंचने के बाद वे नींद से जागे। ध्यान देने वाली बात यह रही कि लखनऊ परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने जब लखनऊ के आरटीओ प्रवर्तन से घटना की जानकारी मांगी तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। इससे नाराज डीटीसी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। इसके बाद आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज, एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय मौके पर पहुंचे। 

 

11 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन से मांगी घटना की रिपोर्ट
हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक परिवार को सहायता राशि देने की बात कही तथा घायलों का हालचाल जाना। साथ ही प्रशासन से घटना की पूरी रिपोर्ट तलब की है।

12 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : amar ujala
इसमें घटना का कारण, घटना कैसे घटी इसके साथ ही सभी अन्य बिंदुओं को शामिल करने को कहा है। उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली में सीमित लोगों के बैठने का निर्देश भी दिया है। पुलिस को इसकी निगरानी करने के लिए कहा है।

13 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि सीतापुर के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक के दौरान बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। सोमवार को लखनऊ के इटौंजा में हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे तालाब में पलट गई। इसमें 47 लोग सवार थे। इनमें से 10 की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

14 of 14
Lucknow Road Accident - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों व पुलिस की मदद से 36 लोगों को बचा लिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। ट्रैक्टर का चालक भी भाग निकला। डीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें