फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में लालू-नीतीश मिलन से फर्क नहीं पड़ेगा: पासवान

Tue, 16 Jun 2015 01:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
(फैजाबाद)लोजपा के मुखिया व केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि बिहार में भी एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। लालू और नितीश के मिलने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बिहार में चुनाव की आहट देख छह दलों ने गठबंधन कर लिया। कहते हैं कि  मुलायम सिंह यादव हमारे नेता हैं।
विज्ञापन

बिहार में लालू-नी‌तीश मिलन से फर्क नहीं पड़ेगा: पासवान

2 of 6
सवाल उठाया कि आखिर कोई बताए कि मुलायम सिंह यादव किस पार्टी के अध्यक्ष हैं? बिहार की जनता जान चुकी है कि सब अवसरवादी नेता हैं। वह यहां सोमवार को गुलाबबाड़ी मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से आयोजित दलित महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। (पासवान का नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।)
विज्ञापन

बिहार में लालू-नी‌तीश मिलन से फर्क नहीं पड़ेगा: पासवान

3 of 6
पासवान ने दलितों की एकजुटता पर बल देते हुए यूपी में वोट बैंक की राजनीति से सावधान भी किया। केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि भारत कुछ सालों में विकसित देशों की कतार में होगा। बिहार के राजनीतिक हालात पर कहा कि एनडीए सरकार बिहार में तीन चौथाई बहुमत से बनेगी। (पासवान को बुद्घ की प्रतिमा भेंट करती पदाधिकारी।)

बिहार में लालू-नी‌तीश मिलन से फर्क नहीं पड़ेगा: पासवान

4 of 6
लालू और नीतिश के मिलने का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एनडीए के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी हैं, जिसके नाम का प्रस्ताव करेंगे वही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी पर भी व्यंग कसा, कहा कि दो नाव पर सवारी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बिहार में लालू-नी‌तीश मिलन से फर्क नहीं पड़ेगा: पासवान

5 of 6
दलित महापंचायत को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में कल तक जो आपस में लड़ रहे थे, वही विकास की बात कहकर गलबहियां कर रहे हैं। 25 साल में राज करने वालों ने वहां जंगल राज कायम कर दिया। कहा कि माया-मुलयाम का यूपी में पुराना झगड़ा है। इनके जितना दलित विरोधी कोई नहीं हुआ। दोनों प्रदेश के गरीब व दलितों तथा किसानों-मजदूरों को ठगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में लालू-नी‌तीश मिलन से फर्क नहीं पड़ेगा: पासवान

6 of 6
दलित की बेटी ने बाबा साहेब के नाम पर क्या किया? उन्होंने सियायत में पहुंचने के बाद अंबेडकर फाउंडेशन बनवाया, संसद में बाबा साहेब की फोटो लगवाई, पीएम वीपी सिंह के कार्यकाल में बाबा साहेब के जन्मदिन पर छुट्टी घोषित कराई। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई गरीबों, दलितों व शोषितों को उनका हक दिलाने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें