रिटायर्ड आईएएस अफसर देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूटपाट के बाद बदमाशों ने उनका मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल पेंचकस को गोमती में फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को गोताखोरों की मदद से नदी में कई घंटे इनकी तलाश कराई, पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
2 of 12
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरानगर सेक्टर 20 निवासी देवेंद्र दुबे 25 मई की सुबह ड्राइवर रवि के साथ गोल्फ खेलने गए थे। इस दौरान घर के भीतर घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर एक करोड़ के जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन
3 of 12
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगलवार को वारदात का खुलासा कर देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों अखिलेश यादव और रवि यादव के साथ इनके साथी रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों से पूछताछ से पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद वे जी-20 मार्ग होते हुए अहिमामऊ चौराहा पहुंचे। यहां से कैंट के घोसियाना गए।
4 of 12
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच इकाना स्टेडियम के पास पुल से उस पेंचकस को नदी में फेंका, जिससे मोहिनी पर वार किए थे। साथ ही मोहिनी का मोबाइल भी फेंक दिया। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल ने बताया कि पेंचकस व मोबाइल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 12
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
गलती से लूट ले गए थे मोबाइल
आरोपियों ने अपनी समझ से वारदात के वक्त पूरे एहतियात बरते। प्रयास किया कि कोई सुबूत न छूट जाए, पर ऐसा नहीं हो सका। यही वजह रही कि पुलिस ने सुराग जुटाए और आरोपियों तक कुछ ही घंटों में पहुंच गई।
विज्ञापन
6 of 12
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोहिनी का मोबाइल गलती से बैग में रख ले गए। इसके बाद जैसे ही आशंका हुई वैसे ही मोबाइल ऑफ कर फेंक दिया।
विज्ञापन
7 of 12
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
रंजीत को दाढ़ी-बाल कटवाने के लिए कहा था
वारदात के बाद अखिलेश ने रंजीत को 500 रुपये दिए और तुरंत दाढ़ी, बाल कटवाने के लिए कहा, जिससे उसकी पहचान न हो सके। हालांकि, रंजीत ने ऐसा नहीं किया। उसका कहना है कि उसे लगा था कि वह पकड़ा नहीं जाएगा। इस कारण न तो वह भागा और न ही हुलिया बदला।
8 of 12
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर की होगी कार्रवाई
अखिलेश, उसके भाई रवि और साथी रंजीत पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। प्रकरण में अब तक तीन केस दर्ज हो चुके हैं। पहला हत्या व लूट का।
9 of 12
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
एक आर्म्स एक्ट और अखिलेश पर हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज हुआ है, क्योंकि उसने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की थी। पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति भी जब्त करेगी।
10 of 12
Retired IAS Wife Murder
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया। अखिलेश वारदात का मास्टरमाइंड है। वह और उसका भाई 13 साल से देवेंद्र के घर पर काम कर रहे थे।
11 of 12
Retired IAS wife murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने एक करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे। पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए हैं। वारदात की फुटेज किसी को न मिलें, इसलिए बदमाश डीवीआर व सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले गए थे। इन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि ने बताया कि वारदात में रवि व उसके ड्राइवर भाई अखिलेश यादव और साथी रंजीत को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दिन अखिलेश और रंजीत स्कूटी से देवेंद्र के घर पहुंचे थे। दोनों ने मोहिनी की गला कसकर हत्या कर दी थी और जेवरात लूटकर भाग गए थे। वारदात की साजिश में रवि भी शामिल था।