फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IAS Wife Murder: सौतेले बेटे को फंसाने की शातिरों ने चली थी चाल, खुद को बचाने का भी बनाया था ये प्लान

Wed, 29 May 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या व लूटपाट करने वाले ड्राइवर भाइयों ने वारदात को अंजाम देने से लेकर अपने बचने तक की पूरी प्लानिंग की थी। साजिश के तहत दोनों पूछताछ में रिटायर्ड आईएएस अफसर के छोटे बेटे प्रतीक पर ही इल्जाम लगाते रहे। तमाम दावे किए और बातें गिनाईं, जिससे शक की सुई प्रतीक की तरफ घूम जाए, पर ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने इन्हें बेनकाब कर दिया।
विज्ञापन

2 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
एसीपी गाजीपुर विकास राय ने बताया कि जब अखिलेश और रवि से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ वक्त पहले ही मोहिनी ने प्रतीक को घर से निकाल दिया था। उनका आपस में रुपयों और संपत्ति को लेकर विवाद होता था। प्रतीक ने ही वारदात को अंजाम दिलाया है, लेकिन पुलिस को दोनों की बातों पर न तो यकीन हो रहा था और न ही ऐसे साक्ष्य सामने आ रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस ने दोनों भाइयों के सामने उनके खिलाफ सुबूत रख दिए तो उन्होंने बताया कि तय था कि मोहिनी की हत्या के बाद लूट करनी है। फिर अगर पुलिस पूछताछ करती है तो खुद को बचाने के लिए प्रतीक पर ही आरोप लगाने हैं, इसलिए वे लगातार यही करते रहे।


 

4 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
कर्जा था...इसलिए रची साजिश
अखिलेश ने बताया कि उसे टीबी की बीमारी है। इलाज में काफी पैसा खर्चा हुआ है। उस पर ढाई लाख रुपये का कर्ज है। रंजीत पर भी कुछ कर्जा था, इसलिए वारदात करने की साजिश रची। उन्हें लगा कि इतने जेवर मिलने के बाद उनक कर्ज उतर जाएगा और वे मालामाल भी हो जाएंगे।

 
विज्ञापन

5 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया। अखिलेश वारदात का मास्टरमाइंड है। वह और उसका भाई 13 साल से देवेंद्र के घर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने एक करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे। पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए हैं। वारदात की फुटेज किसी को न मिलें, इसलिए बदमाश डीवीआर व सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले गए थे। इन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

 
विज्ञापन

7 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
इंदिरानगर सेक्टर-20 निवासी सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे 25 मई की सुबह ड्राइवर रवि यादव के साथ गोल्फ खेलने गए थे। उनके जाने के बाद घर के भीतर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर जेवरात लूट ले गए थे। 

 

8 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि ने बताया कि वारदात में रवि व उसके ड्राइवर भाई अखिलेश यादव और साथी रंजीत को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दिन अखिलेश और रंजीत स्कूटी से देवेंद्र के घर पहुंचे थे। दोनों ने मोहिनी की गला कसकर हत्या कर दी थी और जेवरात लूटकर भाग गए थे। वारदात की साजिश में रवि भी शामिल था।

9 of 10
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
पैर छुए, फिर पेंचकस से वार कर कस दिया गला
अखिलेश ने पुलिस को बताया कि उसके घंटी बजाने पर मोहिनी ने दरवाजा खोला। वह बोला, उसके दोस्त रंजीत को मदद की जरूरत है। नौकरी चाहिए। इस पर मोहिनी ने कहा, उसे बुला लाओ।
विज्ञापन

10 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
अंदर आकर दोनों ने उनके पैर छुए। फिर अचानक रंजीत ने पेंचकस से मोहिनी पर वार कर दिए और अखिलेश ने दुपट्टे से गला कसना शुरू किया। जब सांसें थम गईं तब दुपट्टा छोड़ा। फिर जेवरात बैग में भरे और स्कूटी से भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें