आपने बेवफा सनम, बेवफा मोहब्बत व बेवफा आशिक तो सुना होगा लेकिन बेवफा चाय वाले के बारे में हम आपको बता रहे हैं। लखनऊ में एक ऐसी चाय की दुकान है जो कि युवाओं की खास पसंद बन गई है, जिसका नाम है 'बेवफा चाय वाला'। खास बात है कि यहां प्रेमी जोड़ों व प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए चाय के दाम अलग-अलग हैं।