सहालग के चलते तीन सब्जियों की बहुत मांग है जिसमें भिंडी, करेला, परवल शामिल हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ की दुबग्गा व सीतापुर रोड थोक सब्जी मंडी में परवल पनीर के भाव में बिका।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : डेमो
यानी सहालग में परवल की कीमत 300 रुपये किलो तक पहुंच गई, पिछली सहालग में इसकी कीमत 200 रुपये किलो थी। इस सहालग में परवल पिछले साल के सापेक्ष 100 रुपये किलो महंगा बिक रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
वहीं करेला 100 रुपये किलो में भी खोजने पर नहीं मिला। खुदरा में परवल 400 रुपये तक और करेला 200 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। यह अलग बात कि परवल 250 से 300 रुपये में और करेला 150 रुपये तक खुदरा मंडी में बिका।
4 of 5
डेमो
अमूमन खुदरा दुकानदार परवल को बहुत कम खरीद रहे हैं। सर्वाधिक खरीदार वे हैं जिनके घर में शादी है। दुबग्गा मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि भिंडी, करेला एवं परवल इस समय सिर्फ कोलकाता से आ रहा है।
जिस दिन उसकी आवक कम होती है तो कीमत चढ़ जाती है। दूसरी ओर फैजाबाद रोड स्थित एचएएल सब्जी मंडी के खुदरा दुकानदार अशरफ ने बताया कि सहालग से पहले परवल, करेला और भिंडी औसतन 60 से 80 रुपये किलो बिक रही थी।