लगातार बारिश के चलते हरी सब्जियों का उत्पादन प्रभावित होने से इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। तोरई, टमाटर, लौकी, बैगन की खुदरा कीमत में 10 रुपये प्रति किलो तक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : डेमो
दुकानदारों का कहना कि सब्जियों की कीमतें अभी और बढ़ेंगी। डालीगंज पुल मंडी के अशरफ अहमद ने बताया कि तोरई 30 से 40 रुपये किलो बिक रही थी, उसकी कीमत 40 से 50 रुपये किलो हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
लौकी भी 20 से 25 रुपये किलो थी, जो बढ़कर 30 से 35 रुपये किलो हो गई। जबकि गोमतीनगर के खुदरा दुकानदार लालमन यादव ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियां खराब हो रहीं, जिससे आवक घटने से दाम बढ़ने लगे हैं।
4 of 5
- फोटो : डेमो
लालमन के मुताबिक, कद्दू और बैंगन 10 रुपये, भिंडी 10 से 15 रुपये प्रति किलो महंगी हुई।