फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते इन प्रदेशों से प्याज की आवक हुई ठप, ऐसे बढ़े दाम

Tue, 05 Jun 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
किसान आंदोलन के चलते महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश से लखनऊ में प्याज की आवक ठप हो गई है। सोमवार को दुबग्गा एवं सीतापुर रोड मंडी में एक भी प्याज नहीं आया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
वहीं, थोक मंडी में प्याज न पहुंचने से खुदरा बाजार में प्याज 15 रुपये किलो तक बिका। कारोबारियों का कहना कि आवक ऐसे ही ठप रही तो प्याज की कीमत आसमान पर होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
दुबग्गा के कारोबारी अतीक अहमद ने बताया कि रोजाना दोनों मंडियों में 50-50 लाख टन प्याज की खपत है। यहां से खरीदकर खुदरा कारोबारी लखनऊ सहित आसपास के जिलों तक ले जाते हैं। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
रविवार तक अव्वल प्याज थोक मंडी में 8 से 9 रुपये और साधारण 5 से 6 रुपये किलो में बिक रहा था। सोमवार की आवक न होने से अव्वल प्याज 10 से 12 एवं साधारण 8 से 9 रुपये किलो में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
उधर, डालीगंज के खुदरा कारोबारी लाल बिहारी ने बताया कि जो प्याज 10 से 12 रुपये किलो बेच रहे थे उसकी कीमत 15 से 16 रुपये किलो हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें