फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए महिलाओं को भा रही है ये ज्वैलरी, यहां देखें कीमत

Mon, 22 Oct 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
ज्वैलरी - फोटो : amar ujala
करवाचौथ के लिए बाजार सजना शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा रौनक गहनों के बाजार में है। सुहागिनों के इस त्योहार में गहनों का खास महत्व तो है ही, लेकिन इनमें पायल और बिछिया सबसे ज्यादा डिमांड में होती हैं। हर बार की तरह इस बार भी बाजार में इनकी खासी वैराइटी मौजूद हैं। हर बार की पारंपरिक डिजाइन से हटकर इस करवाचौथ बिछिया और पायल की नई डिजाइनें महिलाओं को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ज्वैलरी - फोटो : amar ujala
चांदी पर वही पारंपरिक मीनाकारी और नक्काशी से हटकर इस बार माणिक स्टोन और मोती की बिछिया ट्रेंड में हैं। इसके अलावा डायमंड से जड़ी हैंड मेड पायल भी इस करवाचौथ महिलाओं की खास पसंद बनी हुई हैं। ये पायल डायमंड के साथ अन्य कलर्ड स्टोन में भी मौजूद हैं। ब्राइडल लुक में वजनी तो रोजमर्रा के लिए हल्के वजन में भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 5
ज्वैलरी - फोटो : amar ujala
बजट में एक ग्राम गोल्ड ज्वेलरी
त्योहार के मौके पर बजट का ध्यान भी बखूबी रखा गया है। करवाचौथ पर बजट भी न बिगडे़ और गहनों की खरीदारी भी की जा सके इसके लिए मार्केट में एक ग्राम वजनी गोल्ड ज्वेलरी भी मौजूद हैं। आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध इन ज्वेलरी की कीमत 2000 से शुरू होकर 5000 रुपये तक है।
 

4 of 5
ज्वैलरी - फोटो : amar ujala
भारी-भरकम गहने नहीं पसंद
सराफा कारोबारी कहते हैं कि इस समय महिलाएं हैवी ज्वेलरी नहीं खरीद रहीं। इसके अलावा आजकल अधिकतर महिलाएं वर्किंग हैं इसलिए वे पारंपरिक गहनों की जगह फ्युजन ज्वेलरी को तरजीह देती हैं। यही वजह है कि फ्युजन ज्वेलरी में कई लेटेस्ट ट्रेंड्स आ रहे हैं। खाली चांदी से हटकर अब अंगूठी व अन्य गहनों की तरह पायल और बिछिया में भी डायमंड, मोती व स्टोन वर्क का चलन इस बार शुरू हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्वैलरी - फोटो : amar ujala
पहले महिलाएं त्योहारों पर शादियों में पहने जाने वाली हैवी ज्वेलरी पसंद करती थी, लेकिन बदलते रहन-सहन के साथ यह ट्रेंड भी बदल गया है। अब ऐसी ज्वेलरी ज्यादा पसंद की जा रही हैं जो महज फंक्शन नहीं बल्कि आमतौर पर भी पहनीं जा सकें। इसी लिहाज से अब फ्युजन ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही हैं। खाली सोने की भारी ज्वेलरी के बजाए बेहद हल्के वजन की इन ज्वेलरी पर स्टोन वर्क और मीनाकारी ज्यादा है। फ्युजन ज्वेलरी लो कैरट गोल्ड पर मोती, रूबी, डायमंड, पन्ना आदि स्टोन से हैंड वर्क से बनाई जाती हैं। इसके टॉप्स, अंगूठी, झाला से लेकर नेकलेस व अन्य भी मौजूद हैं। इनकी शुरुआत कीमत 6000 रुपये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें