गैंगरेप के केस में सुलह न करने पर मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। दबंगों के खौफ से सहमे परिवार ने घर के तीनों रास्तों पर ईंट का चट्टा लगाकर खुद को पांच दिन तक घर में कैद कर लिया। मामला सामने आने पर एडीएम, एएसपी व सीओ ने परिवार को मुक्त कराया।
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद खौफ से 5 दिन घर में कैद रहा पूरा परिवार
2 of 4
पीड़ित परिवार की बेटी के साथ 29 अगस्त को गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। एसपी के हस्तक्षेप पर एक सितंबर को कुंदन, सुनील व बब्बुल के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था। इनमें से कुंदन व सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। बब्बुल फरार है। पांच दिनों से घर में कैद इस परिवार की कोई खोज खबर न मिलने पर ग्रामीणों ने अफसरों को सूचना दी। इस पर एडीएम सर्वेश कुमार, एएसपी उत्तरी हरदयाल सिंह, सीओ लहरपुर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद खौफ से 5 दिन घर में कैद रहा पूरा परिवार
3 of 4
इन लोगों ने घर के प्रवेश द्वार में लगे ईंट के चट्टे हटवाकर परिवार को मुक्त कराया।पीड़िता के भाई का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते आरोपी सुलह करने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
गैंगरेप के बाद खौफ से 5 दिन घर में कैद रहा पूरा परिवार
4 of 4
शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बदमाश घर पर आ धमके। उसने बताया कि डर के मारे घर के तीनों प्रवेश द्वार में दरवाजा न होने के कारण उन्हें ईंट का चट्टा लगाकर बंद कर लिया था। एएसपी हरदयाल सिंह कहते हैं कि रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत थी। पीड़ित के घर के प्रवेश द्वारों में ईंट के चट्टे लगे थे। पुलिस ने परिवार को मुक्त करा लिया है।