फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...

विज्ञापन
1 of 7
राजधानी पुलिस की संवेदनहीनता का एक और नजारा आज हजरतगंज में देखने को मिला। यहां अंबेडकरनगर की रहने वाली रेप पीड़िता एक गर्भवती युवती इंसाफ की आवाज बुलंद करने राजधानी आई।
विज्ञापन

चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...

2 of 7
शनिवार सुबह वह धरना देने को हजरतगंज चौराहे पर गांधी प्रतिमा के पास बैठ गई। उसके पास न तो खाने को कुछ था और न ही पीने को पानी। उस पर आग बरसाता मौसम। युवती के होठ सूखने लगे, हालत बिगड़ने लगी। दोपहर के डेढ़ बजते-बजते उसकी हिम्मत जवाब दे गई और बेसुध होकर वह बापू प्रतिमा के चरणों में गिर पड़ी।
विज्ञापन

चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...

3 of 7
यह देख वहां मौजूद दो पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। मॉडर्न कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मियों ने हजरतगंज पुलिस व महिला थाना को सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया। इस बीच वहां भीड़ लग गई। पौन घंटे तक युवती बेहोश पड़ी रही। करीब पौने तीन बजे एक महिला सिपाही आई तब युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...

4 of 7
अंबेडकरनगर निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती जिसे दो माह का गर्भ है। उसने होश में आने पर बताया कि युवती ने बताया कि गांव के तीन युवकों ने पिछले साल 20 जुलाई को उसका अपहरण कर लिया था,तब वह नाबालिग थी।
विज्ञापन

चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...

5 of 7
उसे बंधक बनाकर तीनों कई महीने तक रेप करते रहे। कई बार युवती का गर्भपात कराया गया। बाद में तीनों में से एक ने उससे शादी कर ली।वह उसे अपने घर लेकर भी गया लेकिन कुछ दिन बाद छोड़कर भाग गया। इसके बाद उस युवक के पिता ने युवती को भी घर से भगा दिया।
विज्ञापन

चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...

6 of 7
वह शिकायत लेकर अंबेडकरनगर पुलिस के अफसरों के पास पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे पर बेहोश मिली रेप शिकार गर्भवती,तस्वीरें...

7 of 7
इंसाफ की आस में यह युवती राजधानी आई थी और गांधी प्रतिमा के पास धरना देने पहुंची थी जहां वह बेहोश हो गई। युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें