फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Vilas Yadav: निलंबित आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कॉम्प्लेक्स पर चल सकता है बुलडोजर

Sat, 02 Jul 2022 10:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
राम विलास यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड सरकार के आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल गए आईएएस अधिकारी एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव डॉ. राम विलास यादव का फैजुल्लागंज स्थित अवैध कॉम्प्लेक्स ध्वस्त होगा। इस सिलसिले में उन्हें व उनकी पत्नी कुसुम विलास यादव को संयुक्त रूप से नोटिस जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया कि राम विलास इस कॉम्प्लेक्स को खुद 30 दिन में गिरा लें, अन्यथा एलडीए इसे ध्वस्त करेगा और इसका खर्च भी राजस्व के रूप में वसूलेगा।

एलडीए की ओर से एक जुलाई को जारी नोटिस में बताया गया कि फैजुल्लागंज में गौरभीट चौराहे के पास मौर्या मार्केट में 300 वर्गमीटर के कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल, ममटी एवं जीना बनवाया गया है। यह अनाधिकृत निर्माण ध्वस्तीकरण के योग्य है, इसलिए 30 दिन में इसे खुद ही ढहा दें। ऐसा न किया तो प्राधिकरण इसे गिराएगा। गौरतलब हो कि उत्तराखंड सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 30 जून को सेवानिवृत्त होने से हफ्ता भर पहले ही डॉ. राम विलास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विजिलेंस जांच में उनकी महज तीन साल में जो संपत्ति मिली, वह आय से पांच गुनी है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राम विलास यादव - फोटो : अमर उजाला
नहीं पास कराया नक्शा
प्रवर्तन जोन की टीम ने अवैध कॉम्प्लेक्स का मौका मुआयना करने के बाद 30 जून को रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी थी। जांच के दौरान कुसुम विलास यादव एवं डॉ. राम विलास यादव खुद न तो स्वीकृत नक्शा और न ही निर्माण संबंधी साक्ष्य पेश कर पाए। यानी एलडीए सचिव रहते हुए राम विलास ने इस कॉम्प्लेक्स का मानचित्र पास नहीं कराया और अवैध निर्माण कराते रहे। इस सिलसिले में 26 मार्च 2021 को एलडीए ने वाद दर्ज करके कार्रवाई शुरू की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
राम विलास यादव - फोटो : अमर उजाला
आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ उत्तराखंड में विजिलेंस की टीम कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस अब जल्द ही यादव को पुलिस कस्टडी पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे सकती है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ने उनकी संपत्ति को आय से करीब 547 फीसदी अधिक आंका था। इस मामले में जब यादव से पूछताछ की गई तो उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब में अपनी पत्नी का नाम लिया। पत्नी के नाम पर एक स्कूल भी चल रहा है जबकि बेटी के खाते में अच्छी-खासी रकम जमा की गई है। 

4 of 5
राम विलास यादव - फोटो : अमर उजाला
विजिलेंस को रामविलास यादव ने कुछ अटपटे जवाब भी दिए। उनसे जब खातों में जमा पैसों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह पैसा कौन उनके खातों में जमा करता है। बहुत से लोगों को मेरा खाता नंबर पता है जिसका मन करता है वह जमा कर देता है। इन जवाबों से विजिलेंस अधिकारी संतुष्ट होने के बजाय और भी चकरा गए। इसके बाद सवालों पर सवाल दागे गए, लेकिन यादव अफसरों को घुमाते रहे। यादव की एक 70 लाख रुपये की एफडी है। इसके अलावा उनकी बेटी के खाते में भी 15 लाख रुपये हैं। उनकी पत्नी के नाम से संचालित स्कूल में भी हाल ही में लाखों रुपये का सामान लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम विलास यादव - फोटो : amar ujala
विजिलेंस ने जब उनकी आय को जोड़ा, तो करीब 50 लाख रुपये की पाई गई, जबकि उनकी संपत्तियां करीब ढाई करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हैं। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो बताया कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं कि कौन उनके खातों में पैसे जमा करता है। यादव के बारे में जब उनकी आय के स्रोत पूछे जाते हैं, तो वह खेती को स्रोत बताते हैं, जबकि उनके गांव में पैतृक केवल 10 बीघा जमीन है। इसमें वह कोई भी फसल उगाते हैं, तो इतनी बड़ी आय नहीं हो सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें