फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ के लिए घर से बनी घुघुती की माला लेकर आए पूर्व कांग्रेसी सीएम, अपने हाथों से खिलाई

Sun, 21 Jan 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आमतौर से दो विरोधी दलों के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी ही चर्चा का विषय रहती है। लेकिन लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीशचंद्र रावत के बीच जो केमिस्ट्री देखने को मिली वो बिल्कुल अलग थी।

अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आए गृहमंत्री शनिवार को उत्तरायणी कौथिग के मुख्य अतिथि थे। जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीशचंद्र रावत विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे।
विज्ञापन

2 of 5
मंच पर हरीशचंद्र रावत ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया और उन्हें घर में बनी विशेष घुघुती की माला पहनाई। इतना ही नहीं... उन्होंने माला से घुघुती निकालकर उन्हें अपने हाथों से खिलाई भी।
विज्ञापन

3 of 5
गृहमंत्री राजनाथ सिंह को घुघुती खिलाते उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीशचंद्र रावत। समारोह के दौरान दोनों काफी देर तक एक-दूसरे से बातें करते रहे।

4 of 5
वहीं, गृहमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि भले ही इन दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच स्थितियां तनावपूर्ण होती जा रही हैं, लेकिन आगे जो भी हो, भारत का मस्तक हमेशा ऊंचा ही रहेगा। आज भी ऊंचा है और आगे भी ये ऊंचा ही रहेगा।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के विभाजन के दौरान प्रदेश का मुख्यमंत्री मैं ही था। आज 17 साल से अधिक हो गए, लेकिन भौतिक बंटवारे के बावजूद हमारा भावनात्मक रिश्ता आज भी बना हुआ है। उदाहरण हमारे यूपी के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जो पैदा तो उत्तराखंड में हुए, लेकिन अब प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जा रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एजेंसी नाइट एंड फ्रेंक की सर्वे रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे शहर लखनऊ को संसाधनों के मामलों में देश में पहला स्थान मिला है। (कार्यक्रम में उनका परंपरागत अंदाज में स्वागत किया गया।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के साथ हरीशचंद्र रावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें