यूपी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अंबेडकरनगर में पहुंचकर नेशनल हाईवे के निर्माण को रुकवा दिया। वो प्रशासन की रोक व नाकेबंदी के बावजूद रविवार दोपहर डोडो गांव में आंदोलित किसानों के बीच जा पहुंचे।
उन्होंने समर्थकों के साथ जेसीबी पर चढ़कर एनएच निर्माण कार्य रुकवा दिया। कार्य रुकवाने के साथ ही अधिकारियों से वार्ता की। किसानों की सहमति के बिना मनमाने ढंग से कार्य कराने जाने पर एतराज जताया और समर्थकों के साथ डोडो गांव के निकट धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का रविवार को डोडो गांव में चौपाल का कार्यक्रम तय हो गया। प्रशासन ने फैजाबाद सीमा पर यादव नगर के निकट उन्हें रोकने के लिए कड़ी घेराबंदी की। इसके बावजूद राज बब्बर डोडो गांव पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने काफी देर तक किसानों से उनकी मांगों के संबंध में बात की। इसके बाद गांव से बाहर निकले और बसखारी की तरफ जाने की बजाए आजमगढ़ की ओर मुड़ गए।
4 of 5
एनएच निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन को राजबब्बर ने रोक लिया। चालक से पूछा कि किसके आदेश पर काम हो रहा है। वह कुछ बता नहीं पाया। इस पर राजबब्बर मशीन पर चढ़ गए और काम रुकवा दिया।
मौके पर पहुंचे टांडा एसडीएम नरेंद्र सिंह से राज बब्बर ने पूछा कि प्रशासन व किसानों की सहमति का पत्र कहां है। यह भी कहा कि मनमाने ढंग से आखिर क्यों कई घर गिरा दिए गए और निर्माण शुरू कर दिया गया।