sk jain
- फोटो : amar ujala
कहां, क्या रहे हालात
डॉ. एसके जैन क्लीनिक : रजिस्ट्रेशन-डिग्री के बारे में पूछा तो बंगले झांकने लगा मैनेजर
सीएमओ की टीम में शामिल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार रावत, डॉ. संजय कुमार और डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने दोपहर करीब एक बजे बर्लिंग्टन चौराहे पर स्थित डॉ. एसके जैन क्लीनिक पर छापा मारा। वहां मौजूद मरीज और कई कर्मचारी टीम को देखकर खिसक लिए। क्लीनिक के पंजीकरण के बारे में मैनेजर गोपाल से जानकारी मांगी गई तो वह बंगले झांकने लगे। डॉक्टर की डिग्री के बारे में पूछा तो वह भी नहीं दिखा पाए। इस पर टीम ने यहां ताला जड़ दिया।
डॉ. एके जैन क्लीनिक : बिना पंजीकरण के ही चल रहा था
चारबाग स्थित डॉ. एके जैन क्लीनिक पर गार्ड से काफी बहस के बाद टीम अंदर जा सकी। वहां 12 मरीज मिले, जिन्हें कर्मचारियों ने वापस कर दिया। क्लीनिक में एके जैन के बेटे संकल्प ने इलाज करने का दावा किया। एसीएमओ सुनील कुमार रावत ने डॉक्टर की डिग्री व क्लीनिक का पंजीकरण मांगा। सीएमओ डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि डॉ. एके जैन क्लीनिक का पंजीकरण 30 अप्रैल 2017 तक वैध था। इसके बाद क्लीनिक का पंजीकरण नहीं कराया गया। डॉ. संकल्प जैन ने जो डिग्री दिखाई वह एमबीबीएस की थी। इस पर टीम ने डॉक्टर एके जैन के खिलाफ नोटिस जारी कर क्लीनिक पर ताला जड़ दिया।