कैफियत समेत कई ट्रेनों के हादसे का शिकार होने के बाद भी रेलवे प्रशासन चेत नहीं रहा है। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस मानक नगर स्टेशन के पास टूटी पटरी से गुजर गई।
टूटी हुई पटरी
इसी पटरी से गुजरी ट्रेन
यह तो शुक्र है कि ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। पटरी टूटी होने की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। ट्रैक का फैक्चर जॉगर प्लेट लगाकर जोड़ा गया। इसके चलते कुछ देर तक ट्रेनों का संचालन रुका रहा।
घटनास्थल को देखते अधिकारी
इसी पटरी से गुजरी ट्रेन
गाड़ी संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से रात पौने आठ बजे मुंबई के लिए रवाना हुई। जब वह मानक नगर स्टेशन क्रासिंग से गुजरी तो ड्राइवर को पटरी टूटी होने का आभास हुआ तो उसने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।