घटिया खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए एफएसडीए की ओर से बीते माह अभियान के दौरान लैब जांच को भेजे गए नमूनों में एक दर्जन से अधिक की रिपोर्ट जिला इकाई को प्राप्त हुई है। इसमें धारा ब्रांड सरसों तेल, ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े बिग बास्केट प्रतिष्ठान की उड़द दाल सहित पांच प्रतिष्ठानों के नमूने लैब जांच में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
घटिया गुणवत्ता व पैकेजिंग मानकों की अनदेखी के चलते इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लैब जांच में फेल नमूनों से जुड़े प्रतिष्ठान व दुकान संचालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू करते हुए एफएसडीए ने उन्हें नोटिस जारी किए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि इन प्रतिष्ठान मालिकों को एक्ट के प्रावधानों के तहत नोटिस के माध्यम से रेफरल लैब में अपील करने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। तय समय में रेफरल लैब न जाने पर इनके खिलाफ जुर्माना कार्रवाई कराने को एफएसडीए कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : डेमो
उन्होंने बताया कि मई व जून में विशेष अभियान के तहत तीन दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच कर नमूने भर लैब भेजे गए थे। इनमें से एक दर्जन से अधिक नमूनों की प्राप्त रिपोर्ट में पांच नमूने गुणवत्ता में कमी, अधोमानक व पैकेजिंग एक्ट के उल्लंघन पर निगेटिव आए हैं। फेल नमूनों में अलीगंज में आरके जनरल स्टोर के संचालक श्याम बहादुर सिंह के यहां से लिए गया धारा ब्रांड सरसों तेल का नमूना जांच में वेजिटेबल आयल की मिलावट पाए जाने पर फेल हुआ।
4 of 5
- फोटो : डेमो
इस पर स्टोर के संचालक सहित निर्माता भवानी इंडस्ट्रीज जयपुर व विपणन से जुड़ी मदय डेयरी फूड प्रा. लि. नई दिल्ली को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसी तरह ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़ी बिग बॉस्केट के नबीकोट स्थित अशोक वेयर हाउस बीकेटी के मुख्य भंडारण स्थल इनोवेटिव रीटेल प्रा. लि. से लिया उड़द दाल और मोहीबुल्लापुर भार्गव स्टेट स्थित हैड्स ऑन ट्रेडर्स के यहां से लिया गया धुली मूंग का नमूना पैकेजिंग एक्ट के मानकों की अनदेखी पर फेल हुआ।
इसके अलावा राजश्री स्वीट्स रेस्टोरेंट इंदिरा नगर के बेसन लड्डू व मिठाई का नमूना घटिया रिफाइंड के इस्तेमाल के कारण व इलाके के ही मो. शादाब की दुकान से लिया दही का नमूना मिल्क फैट मात्रा तय मानक से कम मिलने पर फेल हुआ।